- यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) के खंदौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की सुबह कंटेनर और कार की टक्कर हो गई
- यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर कार बनी आग का गोला, हादसे में कार सवार सभी लोग जिंदा जल गये

गौतमबुद्धनगर। यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आगरा से नोएडा की ओर जा रही कार जिसका नंबर UP32 KV6788 अचानक बेकाबू होकर सामने जा रहे डीजल कंटेनर टैंक से टकरा गई। टक्कर इतनी भंयकर थी कि कार आग के गोले में तब्दील हो गई, कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और वो कार के अंदर जिंदा जल गये।
हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, आनन फानन में आग पर काबू पाया पर तब तक देर हो चुकी थी, कार के लोग जिंदा जलकर खाक हो चुके थे।
कंटेनर ड्राइवर की लापरवाही से हुआ हादसा, कार सेंट्रल लाकॅ हो जाने से नहीं खुला गेट:
एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) के बूथ के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी, जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक कंटेनर चालक कंटेनर को छोड़कर फरार हो चुका था। बताया यह भी गया की कंटेनर चालक ने कंटेनर को अचानक से मोड़ दिया जिससे पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कंटेनर से टकरा गई। हादसे के बाद कार से चीख पुकार की आवाजें आने लगी पर कार सेंट्रल लाकॅ हो जाने कारण उसमें सवार लोगों का बाहर निकलना असंभव हो गया।
हादसा सुबह तकरीबन साढ़े चार बजे हुआ। पुलिस के अनुसार नागालैंड नंबर का एक कंटेनर गलत दिशा से आ रहा था। ठीक उसी वक्त सामने आ रही कार से भीषण भिड़ंत हो गयी जिससे कार का ईधन टैंक तुरंत फट गया और उसमे आग लग गयी। पुलिस के कहना है कि किमी 160 पर खंदौली थाना क्षेत्र में कंटेनर चालक ने अचानक कंटेनर गाडी मोड़ दिया। तेज रफ़्तार होने के चलते कार अनियंत्रित होकर कंटेनर के डीजल टैंक से टकरा गयी। जिससे तुरंत कार में भीषण आग लग गई। कार के अंदर बैठे सवारों में चीख पुकार मच गई।
कार में सवार चालक समेत सभी सवारियों की पहचान:
मरने वाले पांच लोगों में तीन लखनऊ के हैं जबकि एक मृतक अमेठी व एक मृतक उन्नाव जिले के हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ आलमबाग निवासी मुरली मनोहर अपनी पत्नी सीमा देवी के इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल जा रहे थे। व उनके साथ उनकी सास सिरताज और चचेरी बहन मंजू देवी भी मौजूद थीं। मृतक चालक की पहचान उनाव निवासी संदीप के रूप में की गयी है।
1 – मुरली मनोहर सरोज (उम्र 35 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामफल (लखनऊ)
2 – सीमा देवी (उम्र 32 वर्ष) पत्नी मुरली मनोहर सरोज (लखनऊ)
3 – सिरताज (58 वर्ष) सास मुरली पत्नी कमल किशोर (लखनऊ)
4 – मंजू देवी चचेरी बहन मृतक मुरली पुत्री रामबरन (गौरीगंज – अमेठी)
5 – चालक संदीप पुत्र राजकुमार (औरास – उन्नाव)
About the Author

Latest entries
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली
RELIGIOUSFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें






