Yati Narsinghanand की बढ़ेगी मुश्किलें, एटॉर्नी जनरल ने अवमानना का मुकदमा चलाने की अनुमति दी

Yati Narsinghanand Case: एटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल (KK Venugopal) ने यति नरसिंहानंद (Yati Narsinghanand) के खिलाफ अवमानना का मुकदमा चलाने की अनुमति दी. शाची नेल्ली नाम की याचिकाकर्ता ने बताया था कि नरसिंहानंद ने सुप्रीम कोर्ट की छवि बिगाड़ने वाला बयान दिया था. नरसिंहानंद ने कहा था कि उन्हें संविधान पर भरोसा नहीं. यह 100 करोड़ हिंदुओं के संहार के लिए बना है. जो भी सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) पर भरोसा करता है, वह एक दिन कुत्ते की मौत मरेगा.

हरिद्वार में 17 से 19 दिसंबर के बीच हुई धर्म संसद में मुसलमानों के खिलाफ कथित तौर पर भड़काउ और घृणा भाषण देने के आरोपी नरसिंहानंद (Yati Narsinghanand) फिलहाल न्यायिक हिरासत में रोशनाबाद जेल में बंद हैं.

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में डासना मंदिर के मुख्य पुजारी नरसिंहानंद को उत्तराखंड में गंगा तट पर सर्वानंद घाट से शनिवार रात गिरफ्तार किया गया था. धर्म संसद घृणा भाषण मामले में हरिद्वार में नरसिंहानंद और जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी सहित 10 से ज्यादा लोगों के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं. मामले की जांच विशेष जांच दल कर रहा है.

नरसिंहानंद पर भारतीय दंड विधान की धारा 341, 504, 506 और 352 के तहत नए आरोप दर्ज किए गए हैं. इससे पहले, धर्म संसद घृणा भाषण मामले में गिरफ्तारी के समय आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 295 (क) और 509 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था.

Watch: जवानों का मार्च, शहीदों को नमन…National War Memorial की मशाल में हुआ Amar Jawan Jyoti का विलय

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News