- प्रवासी मजदूरों के मामले पर योगी सरकार का पलटवार, कांग्रेस और प्रियंका गांधी से पूछे सवाल
- प्रदेश सरकार ने 1000 बसों की लिस्ट और ड्राइवर का नाम मांगा
- योगी सरकार ने कांग्रेस को जमकर घेरा, पूछा गरीबों से वसूला गया पैसा, तब कहां थे
संवाददाता मयंक शुक्ला की विशेष रिपोर्ट
YOGI ADITYANATH – PRIYANKA GANDHI:
घर वापसी के लिए परेशान प्रवासी मजदूरों के लिए 1 हजार बस चलाने की प्रियंका गांधी की पेशकश को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने स्वीकार करते हुए प्रियंका गांधी से बसों और ड्राइवर की लिस्ट मांगी है। इस संबंध में योगी सरकार के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने प्रियंका गांधी को चिट्ठी लिखते हुए सरकार की सहमति की जानकारी दी है।
सोमवार को यूपी सरकार के अपर मुख्य सचिव ने प्रियंका गांधी को चिट्ठी लिखकर बताया है कि सरकार ने प्रवासी मजदूरों के संबंध में उनके प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। पत्र में आगे लिखा गया है कि प्रियंका अविलंब 1000 बसों की सूची और उनके ड्राइवर व कंडक्टर की डिटेल्स को सरकार को उपलब्ध कराएं जिससे कि इनका उपयोग प्रवासी मजदूरों के लिए हो सके। इस चिट्ठी से कुछ वक्त पहले ही प्रियंका गांधी ने CM Yogi Adityanath पर यह आरोप लगाया था कि वह बसों की व्यवस्था करने की उनकी पेशकश को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।
इस चिट्ठी के बाद से ही कांग्रेस पार्टी योगी सरकार पर यह आरोप लगा रही थी कि प्रवासी मजदूरों की तमाम परेशानियों के बावजूद उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार बसों के परिचालन की अनुमति नहीं दे रही है। वहीं सोमवार को ही CM Yogi Adityanath ने प्रियंका से सवाल करते हुए कहा था कि जब आपके पास 1000 बसें थीं, तो राजस्थान और महाराष्ट्र से ट्रकों में भरकर हमारे साथियों को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड व बंगाल क्यों भेज रहे हैं?
ट्विटर पर एक-दूसरे से उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने कांग्रेस से चार सवाल पूछे थे जिसके बाद से कांग्रेस और CM Yogi Adityanath के बीच आरोप-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया। प्रियंका गांधी के 1 हजार बसों के चलाने का प्रस्ताव स्वीकार करना भी इसी कड़ी का एक हिस्सा है।
मजदूरों की मददगार बनने का स्वांग रच रही @INCIndia से मजदूर भाइयों और बहनों के कुछ सवाल:
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) May 18, 2020
Q 1. जब आपके पास 1000 बसें थीं, तो राजस्थान और महाराष्ट्र से ट्रकों में भरकर हमारे साथियों को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड व बंगाल क्यों भेज रहे हैं?
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) May 18, 2020
Q 2: औरैया में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना से पूरा देश आहत है। एक ट्रक पंजाब से और दूसरा राजस्थान से आ रहा था।
क्या @INCIndia और @priyankagandhi जी इस दुर्घटना की जिम्मेदारी लेंगी ? हमारे साथियों से माफी मांगेंगी?
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) May 18, 2020
Q 3: .@priyankagandhi जी कहती हैं कि उनके पास 1000 बसें हैं। यह और बात है कि अब तक इन बसों की सूची तक उपलब्ध नहीं कराई गई, न ही हमारे साथियों की। बसों और हमारे साथियों की सूची उपलब्ध करा दी जाए, जिससे उनके कार्य ट्विटर नहीं धरातल पर दिखें।
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) May 18, 2020
Q 4: देशभर में जितनी भी श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चल रही है उनमें से आधी से ज्यादा ट्रेनें उत्तर प्रदेश ही आईं है।
अगर प्रियंका वाड्रा जी को हमारी इतनी ही चिंता है तो वो हमारे बाकी साथियों को भी ट्रेनों से ही सुरक्षित भेजने का इंतजाम कांग्रेस शासित राज्यों से क्यों नहीं करा रहीं?— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) May 18, 2020
गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया था कि वह प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए कांग्रेस को राज्य की सीमा पर तैयार रखी गईं बसों के परिचालन की अनुमति प्रदान करें। उन्होंने उत्तर प्रदेश के औरैया में सड़क हादसे में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत और 36 अन्य के घायल होने के एक दिन बाद टि्वटर पर वीडियो संदेश के माध्यम से यह आग्रह किया था। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने दावा किया ‘कल हमने 1000 बसों का सहयोग देने की बात की, बसों को उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर लाकर खड़ा किया तो राज्य सरकार को राजनीति सूझती रही और हमें अनुमति तक नहीं दी।’ प्रियंका गाँधी ने आरोप लगाया कि विपदा के मारे लोगों को कोई सहूलियत देने के लिए सरकार न तो तैयार है और कोई मदद दे तो उसे लेने से इंकार कर रही है।’
आदरणीय मुख्यमंत्री जी, मैं आपसे निवेदन कर रही हूँ, ये राजनीति का वक्त नहीं है। हमारी बसें बॉर्डर पर खड़ी हैं। हजारों श्रमिक, प्रवासी भाई बहन बिना खाये पिये, पैदल दुनिया भर की मुसीबतों को उठाते हुए अपने घरों की ओर चल रहे हैं। हमें इनकी मदद करने दीजिए। हमारी बसों को परमीशन दीजिए। pic.twitter.com/K2ldjDaSRd
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 17, 2020
इससे पहले 16 मई को प्रियंका गांधी ने कांग्रेस पार्टी की ओर से योगी सरकार को चिट्ठी लिखकर कहा था कि पलायन कर रहे मजदूरों के लिए सरकार की ओर से घर पहुंचाने की कोई खास व्यवस्था नहीं हो सकी है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी गाजीपुर बॉर्डर गाजियाबाद और नोएडा बॉर्डर से 500-500 बसों को चलाना चाहती है। इन बसों का पूरा खर्च कांग्रेस पार्टी वहन करेगी। ऐसे में कांग्रेस बसों के परिचालन के लिए सरकार की अनुमति चाहती है।
आज यूपी सरकार को पत्र लिखकर कांग्रेस की तरफ से 1000 बसें चलाने की अनुमति मांगी है।
रोज होती दुर्घटनाएं, असहनीय पीड़ा, अमानवीय हालात। हमारे कामगार भाई-बहन और उनके बच्चे संकट के दौर से गुजर रहे हैं।
मैंने सरकार से पहले भी अपील की है कि कृपया बसें चलाकर पैदल चल रहे.. 1/2 pic.twitter.com/Bw2EOIkgil
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 16, 2020
इसी दौरान सीएम योगी के कार्यालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से प्रियंका से यह भी पूछा कि औरैया में जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। कांग्रेस नेतृत्व को समझना चाहिए कि उनमें से एक ट्रक झारखंड से आया था और दूसरा ट्रक पंजाब से आया था। प्रवासी कामगारों व श्रमिकों से भारी पैसा वसूला गया। बिहार और झारखंड जाने के लिए गरीबों से रुपया वसूला गया तब क्या कर रहे थे?
Cong National GS @priyankagandhi offered 1000 buses to UP Govt for shifting migrant labourers . UP Govt has accepted the offer . But even after 8 hours not a single bus or details from century old Party . @myogiadityanath pic.twitter.com/EyDlwnVTLN
— B L Santhosh (@blsanthosh) May 18, 2020
Click here to follow us on @MNNewsLive Twitter for live news and updates. Click here to get more political news.
About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’

