उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. 21 मार्च को दोपहर 3 बजे योगी आदित्यनाथ दूसरी बार यूपी के सीएम पद की शपथ लेंगे. लेकिन अब लोगों की नजरें योगी आदित्यनाथ ही नहीं बल्कि उनकी कैबिनेट पर भी हैं. बताया गया है कि सरकार में किसे जगह मिलेगी और किसे मंत्रीपद से हटाया जाएगा इसका पूरा फॉर्मूला बीजेपी ने तैयार कर लिया है.

इस हिसाब से चुने जा रहे हैं मंत्री
बीजेपी के टॉप लीडर्स की बैठक में उत्तर प्रदेश चुनावों का विस्तार से विश्लेषण किया गया, प्रधानमंत्री के सामने उत्तर प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने चुनाव के नतीज़ो का गहन विश्लेषण रखा. इसमें नतीजों का चार हिस्सों में वर्गीकरण किया गया. जिसमें जीते उम्मीदवार की शिक्षा, जीते उम्मीदवार के क्षेत्र, जीते उम्मीदवार की जाति और उनकी संख्या और जीते उम्मीदवार की उम्र शामिल है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक़ उम्मीदवारों का वर्गीकरण सरकार में हिस्सेदारी के लिहाज से किया गया है, “जितनी जिसकी तादाद भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी” के अनुपात में सरकार में मंत्री बनाए जाएंगे.

कई मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी
पार्टी के उच्चतम सूत्रों के मुताबिक सभी जाति, क्षेत्र, उम्र और शिक्षा वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार में जगह दी जाएगी, पढ़े-लिखे और युवा विधायकों को तरजीह देने का फ़ैसला पार्टी नेतृत्व ने किया है, पार्टी के शाही बड़े चेहरे इस बार भी मंत्री बनाए जाएंगे, पिछली सरकार में ख़राब प्रदर्शन करने वाले मंत्रियों की रिपीट नहीं किया जाएगा. यानी कई मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है. जिनकी जगह योगी कैबिनेट में नए चेहरे दिखाई देंगे.

पार्टी नेतृत्व सरकार में महिलाओं की हिस्सेदारी पिछली बार से ज़्यादा बढ़ाने जा रहा है, इस लिहाज़ से यूपी की सरकार इस बार ज़्यादा महिलाएं, ज़्यादा युवा, ज़्यादा शिक्षित शामिल होंगे. फिलहाल शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं. दिल्ली में हुई बैठक के बाद ये तय हो गया है कि कौन-कौन इस शपथ ग्रहण में शामिल होगा. बड़े स्टेडियम में ये पूरा आयोजन होगा, जहां हजारों की संख्या में बीजेपी समर्थक और कार्यकर्ता पहुंचेंगे.

ये भी पढ़ें -

जी-23 की बैठक में चुनावी हार को लेकर प्रियंका गांधी पर उठे सवाल, नेताओं ने कहा- पार्टी चला रहे कुछ सनकी लोग

मोदी सरकार पर असदुद्दीन ओवैसी ने दागे सवाल, बोले- लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स को लेकर चीन के दावे का सच क्या है?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली