YOUTUBE VS TIKTOK: YOUTUBE पर CARRIMINATI का वीडियो हटने से फैंस नाराज

Youtube vs Tiktok  

  • Carriminati Youtube पर अपने रोस्टिंग वीडियो और गेमिंग के लिए जाने जाते हैं
  • डिलीट होने से पहले वीडियो को 72 मिलियन से भी अधिक बार देखा गया था
रिपोर्ट: सिमरनजीत कौर

फरीदाबाद। 8 मई को Carriminati ने Youtube पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसका शीर्षक YouTube vs TikTok – The End था। वीडियो रातों-रात इंटरनेट पर छा गया क्योंकि Carriminati ने इस वीडियो के जरिये सोशल मीडिया पर छिड़ी जबरदस्त जंग YouTuber vs Tiktokers को एक नया ही रंग दे दिया था जिसे बहुत youtubers और Carriminati के फैंस ने बहुत पसंद किया और पोस्ट करने के कुछ ही घंटों में इस वीडियो पर मिलियन व्यूज़ और लाइक हो गए। हालांकि YouTube ने अपनी पॉलिसी के आधार पर उस वीडियो को Youtube से हटा दिया जिसमें उसने दिसंबर 2019 के अपडेट का हवाला दिया कि वे उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

वीडियो YouTube Vs Tiktok – End को YouTube द्वारा हटाए जाने से पहले 72 करोड़ बार देखा गया था और इस वीडियो के चलते Carriminati के सब्सक्राइबर 16.6 मिलियन तक पहुंच गए। Youtube द्वारा वीडियो डिलीट करने के बाद लोगों ने ट्विटर पर अपनी नाराज़गी जाहिर शेयर की है जिसके चलते ट्विटर पर #carryminati #justiceforcarry #bringbackcarrysvideo काफी समय तक ट्रेंडिंग में रहे हैं।

वीडियो किस बारे में था?

Carriminati ने अपने YouTube फैंस के अनुरोध पर TikToker Amir Siddiqui पर रोस्टिंग वीडियो बनाया था। दरअसल आमिर ने एक अपने एक Tiktok वीडियो Youtube से तुलना करते हुए बताया था की क्यों Tiktok बेहतर है और YouTube की तुलना में ज़्यादा content हैं। आमिर ने अपने वीडियो पर Carriminati, Bhuwan Bam, Ashish CHanchlani जैसे सभी नामी Youtuber को टैग करते हुए यह भी कहा था की अगर tiktoker Youtube पर चले आएं तो इन youtuber की छुट्टी हो जाये जिसके बाद Carriminati के फैंस ने उन्हें आमिर सिद्दीकी को रोस्ट करने वाले वीडियो की रिक्वेस्ट की थी।

Carriminati Youtube पर अपने रोस्टिंग वीडियो और गेमिंग के लिए जाने जाते हैं। Carriminati ने अपने वीडियो में आमिर सिद्दीकी को रोस्ट करते हुए उनके दावे को खारिज किया जिसमे आमिर ने कहा था कि tiktok पर ज़्यादा कंटेंट है और Tiktok पर वीडियो बनाने के लिए म्हणत लगती है। सिद्दीकी ने कहा था कि YouTubers सहानुभूति के लिए अपने कंटेंट बनाते हैं और एक बैंडवागन पर काम कर रहे हैं क्योंकि वे सभी एक ही समय में एक जैसे विषय पर वीडियो बनाते हैं।

Carriminati ने आमिर सिद्दीकी के समस्त दावों की धज्जियाँ उड़ाते हुए अपने वीडियो में कहा था कि महज किसी गाने पर होंठ हिलाने लड़कों द्वारा लड़कियों के कपडे पहनकर वीडियो बनाने को कंटेंट नहीं कहते। इस मामले पर एक और Youtuber Ashish Chanchlani  ने कहा था कि हम अपने Youtube के पुराने वीडियो की क्लिप tiktok पर पोस्ट करते हैं तो उस पर मिलियन में व्यूज़ आ जाते हैं। इसके पहले Carriminati ढिंचक पूजा, दीपक कलाल,हीरो अलोम को भी रोस्ट कर चुके हैं।

 

 

Follow us Twitter @MNNewsLive to get latest news and updates.

About the Author

Team My Nation News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *