समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने आज गठबंधन दल के नेताओं की बैठक बुलाई थी. ये बैठक आज शाम 5 बजे समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर हुई. बैठक के लिए शिवपाल यादव, ओम प्रकाश राजभर, पल्लवी पटेल, राजपाल बालियान को आमंत्रित किया गया था.

बैठक में शामिल होने के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, आरएलडी विधायक दल के नेता राजपाल बालियान और अपना दल के राष्ट्रीय महासचिव पंकज निरंजन, पल्लवी पटेल की जगह सपा कार्यालय पहुचे.

चाचा शिवपाल यादव नहीं हुए बैठक में शामिल

वहीं, चाचा शिवपाल यादव इस बठक में शामिल नहीं हुए. बताया गया कि वे भरथना तहसील के नगला गांव में हो रही भागवत कथा में शामिल हैं. ऐसे में वो सपा के गठबंधन दलों की मीटिंग में शामिल नहीं रहे.

’नेताओं पर कार्रवाई को लेकर सीएम से मिलूंगा'

बैठक के बाद ओम प्रकाश राजभर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "हम राज्य में गरीबों का मुफ्त इलाज, आवारा-मवेशी और जाति जनगणना का समाधान चाहते हैं. हमने कहा था कि चुनाव के बाद ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी होगी और यह हो रहा है… मैं विपक्षी नेताओं पर पुलिस कार्रवाई (आधिकारिक वाहनों की जांच पर) को लेकर सीएम से मिलूंगा."

विधायकों की बैठक में नहीं किया गया था आमंत्रित

गौरतलब है कि इससे पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों की बैठक में चाचा शिवपाल यादव को आमंत्रित नहीं किया गया था, जिसके बाद शिवपाल यादव की नाराजगी देखने को मिली थी. शिवपाल ने इस बात को लेकर काफी नाराजगी जताई थी कि उन्हें पार्टी कार्यालय की ओर से फोन नहीं किया गया.

नहीं बुलाए जाने पर शिवपाल यादव ने क्या कहा था?

शिवपाल यादव ने कहा था, "मुझे बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं है. मैंने सपा नेताओं से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. इन परिस्थितियों में मेरा विधायक दल की बैठक में जाना सही नहीं होगा."

शिवपाल ने कहा था, "मैंने हमेशा कहा है कि मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, मैं उसके अनुसार काम करूंगा, लेकिन मुझे विधायक दल की बैठक के लिए नहीं बुलाया गया, हालांकि मैं समाजवादी पार्टी से विधायक हूं."

ये भी पढ़ें-

<a title="अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में कितने बाहरी लोगों ने संपत्तियां खरीदी? केंद्र सरकार ने बताई सच्चाई" href="https://www.abplive.com/news/india/34-outsiders-purchased-assets-in-jammu-kashmir-after-abrogation-of-article-370-says-mha-to-lok-sabha-2090937" target="">अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में कितने बाहरी लोगों ने संपत्तियां खरीदी? केंद्र सरकार ने बताई सच्चाई

<a title="दोबारा सीएम चुने जाने के बाद विधानसभा में योगी का पहला भाषण, यूपी चुनाव का जिक्र कर कही ये बड़ी बात आज" href="https://www.abplive.com/news/india/yogi-adityanath-first-speech-in-assembly-after-re-elected-chief-minister-of-uttar-pradesh-2091056" target="">दोबारा सीएम चुने जाने के बाद विधानसभा में योगी का पहला भाषण, यूपी चुनाव का जिक्र कर कही ये बड़ी बात आज

About the Author
Latest entries
HighlightFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी