गुजरात के वडोदरा में 19 साल की एक युवती की हत्या कर दी गई है. सूरत की ग्रीष्मा की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि वडोदरा में भी एक सनकी प्रेमी ने युवती की जान ले ली. वड़ोदरा की 19 साल की तृषा सोलंकी को एक तरफा प्रेम में पागल लड़के ने दर्दनाक तरीके से किसी तेजधार हथियार से मौत के घाट उतार दिया. यहां तक की तृषा का एक हाथ भी हत्यारे ने काट दिया था. मृतक लड़की के शरीर पर कई जख्म के निशान मिले हैं. पुलिस के मुताबिक हत्यारे ने उसके शरीर पर तेजधार हथियार से कई वार किया. पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है.

एकतरफा प्यार में युवती की हत्या

वडोदरा में पुलिस को जानकारी मिली थी कि शहर से बाहरी इलाके में धनियावी गांव के पास के वीरान इलाके में एक लड़की की लाश पड़ी हुई है. जिसका एक हाथ भी काट दिया गया है. पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी. पुलिस कुछ ही घंटों में हत्यारे को तलाश भी लेती है. जानकारी के मुताबिक हत्या करने वाला युवक तृषा सोलंकी के ही आसपास के इलाके में रहता था वो तृषा से एकतरफा प्यार करता था. पुलिस का कहना है कि उसे धोखे से बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई.

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए तैयारी कर थी युवती

जानकारी के मुताबिक मृतक लड़की तृषा वड़ोदरा के पडोसी जिले पंचमहल जिले के शामली गांव की रहने वाली थी. वो पुलिस फोर्स ज्वाॉइन करना चाहती थी. उसने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए फिजिकल परीक्षा भी पास कर ली थी और रिटन एग्जाम के लिए अपने मामा के घर पर रहकर तैयारी कर रही थी. मृतक लड़की के परिजन केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के साथ हत्यारे को फांसी देने की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

Coronavirus Cases Today: कोरोना के नए मामलों में आज दर्ज की गई बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटों में 1938 मामले सामने आए

बंगाल हिंसा: आज बीरभूम का दौरा करेंगी सीएम ममता, दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मिलेगा TMC का प्रतिनिधिमंडल

About the Author
Latest entries
HighlightFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी