जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया. सेना ने ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया. रक्षा सूत्रों ने कहा कि सेना के सैनिकों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने रविवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के साथ नूरकोट इलाके में एक संयुक्त अभियान चलाया.

सूत्रों ने कहा, "खास सूचना पर अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया और हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया." जानकारी के मुताबिक, ठिकाने से जब्त किए गए हथियारों और गोला-बारूद में दो एके-47 राइफल के साथ दो मैगजीन और 63 राउंड, एक 223 बोर की एके आकार की बंदूक, दो मैगजीन और 20 राउंड और एक मैगजीन के साथ एक चीनी पिस्तौल और चार राउंड शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर रविवार देर शाम चलाए गए अभियान के दौरान किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया.

बम फेंकने वाली महिला भी गिरफ्तार

बीते दिनों जम्मू और कश्मीर के सोपोर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के बंकर पर पेट्रोल बम फेंक कर हमला करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी. उन्होंने बताया कि हमले के कुछ घंटों के भीतर ही महिला की पहचान कर ली गई थी और फिर उसे सुरक्षाकर्मियों ने गिरफ्तार किया.

यह भी पढ़ें.

क्या BJP के खिलाफ विरोधी मोर्चे की अगुवाई करेंगे NCP चीफ शरद पवार? दिया ये बड़ा बयान

रिपोर्ट से खुलासा- हिरण के सींगों से निकले खून से नहाते हैं पुतिन, कैंसर के डॉक्टर के साथ करते हैं यात्रा

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’