जम्मू में कबाड़ की दुकान में आग लगने से 4 लोगों की मौत, 14 घायल

जम्मू में सोमवार को एक कबाड़ की दुकान में भीषण आग लगने से एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई. हादसे में 14 लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने कहा कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि बचाव अभियान अभी भी जारी है. जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कोहली ने बताया कि शाम के समय रेजिडेंसी रोड इलाके में स्थित इमारत के भूतल पर कबाड़ की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. जल्द ही आग की लपटों ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखे एलपीजी सिलेंडरों में से कुछ में विस्फोट हो गया.

उन्होंने कहा कि घटना में एक बच्चे सहित तीन लोगों की जलकर मौत हो गई और 14 अन्य लोगों को बचाकर अस्पताल ले जाया गया. अधिकारियों ने बताया कि बाद में एक और शव बरामद किया गया. इमारत के ज्यादातर निवासी असम के श्रमिक थे.

Jammu and Kashmir | 4 people died and 14 got injured after a fire broke out in a scrap shop around 6.15 pm. Cylinders inside the shop also exploded. Rescue operation underway: Mukesh Singh, ADGP Jammu Zone pic.twitter.com/8Nu4xf1rjj
— ANI (@ANI) March 14, 2022

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें शाम करीब 6 बजकर 10 मिनट आग लगने की सूचना मिली और तुरंत दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह भी अग्निशमन एवं बचाव अभियान की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंचे.

इमारत के एक निवासी अनवर हुसैन ने कहा, ”इमारत में एक दर्जन से अधिक परिवार रह रहे हैं. आग बहुत तेजी से फैली, कई निवासी तत्काल भाग नहीं पाए.” एक और निवासी यासमीना खातून ने कहा कि आग में इमारत के निवासियों का सबकुछ जलकर राख हो गया.

ये भी पढ़ें- Hijab Row: मंगलवार को हाईकोर्ट सुनाएगा फैसला, बेंगलुरु में सार्वजनिक जगहों पर समारोह और प्रदर्शन पर पाबंदी

15 दिन में बंगले से हटाएं अवैध निर्माण नहीं तो…केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को BMC का नोटिस

About the Author

Team My Nation News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *