छावला थाना क्षेत्र में गोकशी का मामला सामने आया है. मामला संज्ञान में आने पर कुछ लोग जब विरोध करने पहुंचे तो पहले से मौजूद लोग भागने लगें. आरोप है कि मौके पर पशु अवशेष देखकर गोकशी का विरोध करने वाले लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और पहले से मौजूद लोगों की पिटाई कर दी. वहीं पिटे जाने से बुरी तरह घायल एक शख्स ने अस्पताल में दम तोड़ दिया तो दूसरे का अभी इलाज चल रहा है. मृतक का नाम राजाराम है, वहीं घायल का नाम अरशद है. राजाराम फार्महाउस में काफी दिनों से रह रहा था अब ये भी जांच हो रही है की इस जगह पर गोकशी कितने समय से चल रही थी.

पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं. जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. पुलिस को जिन लोगों ने गोकशी की सूचना दी, उनके मुताबिक फार्म के भीतर करीब एक दर्जन लोग थे. जगह जगह गाय के कटे हुए अवशेष रखे थे. राजाराम की मौजूदगी में अरशद और उनके साथी लोग एक टैंपो पर अवशेष लाद रहे थे. जहां पूरा खून बिखरा था. गोकसी की वीडियो भी सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार वहां लगातार गोकशी होती रहती थी, मृतक राजा राम मुस्लिम समाज से ताल्लुक रखता था.

विरोध करने पहुंचे लोगों ने की नारेबाजी

गोकशी कर रहे लोगों को जब लगा कि यहां कुछ लोग आ गए हैं, तो पहले तो वे सतर्क हो गए, लेकिन जब विरोध करने पहुंचे लोगों ने इनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी तो वे भागने लगे. कोई भाग न पाए, इसके लिए उन्हें घेर लिया गया. मौके से पुलिस को भी काल कर बुलाया गया. गोकशी में लिप्त कुछ लोगों ने पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही जब भागने की कोशिश की तो विरोध करने वालों का गुस्सा फूट पड़ा. जो भाग रहे थे, उनकी पिटाई कर दी, जिनमें तीन लोगों को ज्यादा चोटें आई. तीनों घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां राजाराम की उपचार के दौरान मौत हो गई. पुलिस की जाँच जारी है घटनाक्रम को लेकर पुलिस FIR भी दर्ज की है और जांच जारी है.

आसपास के गांव से लाकर रखा जा रहा था गाय

इस मामले में पुलिस की ओर से गोकशी में शामिल लोगों ने जो शिकायत दी है, उसमें यह स्वीकार किया गया है कि वे गोकशी में शामिल थे. उन्होंने पुलिस को बताया कि यहां फार्महाउस में दिल्ली व आसपास के गांवों से गायों को लाकर रखा जाता था. इसके बाद देर रात जब इन्हें लगता कि यहां कोई खतरा नहीं है, तब ये गोकशी अंजाम देते थे. आरोप है कि यहां अकील नामक शख्स के बुलावे पर अरशद व शानु गोकशी के लिए पहुंचे थे. देर रात गोकशी के बाद जब ये टैंपो पर अवशेष लाद रहे थे, तभी हंगामा हुआ.

ये भी पढ़ें:

कर्नाटक के मंत्री ईश्वरप्पा के खिलाफ FIR, कॉन्ट्रैक्टर ने भ्रष्टाचार और फ्रॉड का आरोप लगाकर की थी खुदकुशी

PoK की गैंगरेप पीड़िता ने पीएम मोदी से लगाई गुहार, पुलिस और नेता पर लगाया गंभीर आरोप, सुनाई खौफनाक आपबीती

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’