प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गुजरात दौरा आज से शुरु हो रहा है. पीएम 18 से 20 अप्रैल तक गुजरात के दौरे पर रहेंगे. 18 अप्रैल यानि आज शाम करीब 6 बजे प्रधानमंत्री गांधीनगर में स्कूलों के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का दौरा करेंगे. 19 अप्रैल को सुबह करीब 9 बजकर 40 मिनट पर वह बनासकांठा के दियोदर में बनास डेयरी संकुल में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इसके बाद दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह जामनगर में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की आधारशिला रखेंगे. चुनावी साल में पीएम मोदी दाहोद में आदिजाति महासम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे जहां वो करीब 22,000 करोड़ रुपये की अलग-अलग विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम

· पीएम मोदी 18 से 20 अप्रैल तक गुजरात के दौरे पर

· 18 अप्रैल को शाम 6 बजे गांधीनगर में स्कूलों के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का दौरा

· 19 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे बनासकांठा के दियोदर में बनास डेयरी संकुल में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे

· 19 अप्रैल को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वो जामनगर में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की आधारशिला रखेंगे

· 20 अप्रैल को लगभग 10.30 बजे गांधीनगर में वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

· दोपहर करीब 3.30 बजे दाहोद में आदिजाति महासम्मेलन में शामिल होंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

आज का कार्यक्रम

· शाम 6 बजे गांधीनगर में स्कूलों के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का दौरा करेंगे

· छात्रों को समग्र शिक्षण देने के परिणामों को बढ़ाने के लिए केंद्र हर साल 500 करोड़ से अधिक डेटा सेट एकत्र करता है

· और व्यापक डेटा विश्लेषण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीनी शिक्षण का उपयोग करके उनका सार्थक विश्लेषण करता है

· केंद्र शिक्षकों और छात्रों की दैनिक ऑनलाइन उपस्थिति को ट्रैक करने में मदद करता है

· छात्रों के सीखने के परिणाम का केंद्रीकृत योगात्मक और आवधिक मूल्यांकन करता है

· स्कूलों के लिए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को विश्व बैंक द्वारा वैश्विक रूप से एक सर्वोत्तम प्रणाली माना गया है

· इसके बारे में जानने के लिए अन्य देशों को भी आमंत्रित किया गया है

ये भी पढ़ें:

जहांगीरपुरी हिंसा: ‘बेटे से गलती हो गई…पांच वक्त की नमाज पढ़ता है वो’, वीडियो में फायरिंग करने वाले सोनू चिकना की मां आरोपों पर क्या बोली

CNG की बढ़ती कीमतों को लेकर दिल्ली-NCR में ओला उबर का चक्का जाम, बस स्टैड-रेलवे स्टेशन पर परेशान हो रहे लोग

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’