कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी महंगाई को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं. राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे भारत की जनता को फर्क पड़ रहा है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को कोई फर्क नहीं पड़ता.

राहुल गांधी ने पिछले कुछ महीनों में किराना खर्च में बेहताशा बढ़ोतरी के दावे वाली खबर ट्विटर पर साझा की. राहुल गांधी ने कहा, ‘‘भारत की जनता को फ़र्क़ पड़ रहा है, भारतीय जनता पार्टी को नहीं.’’

इससे पहले राहुल गांधी ने शनिवार को आगाह किया कि महंगाई अभी और बढ़ेगी. इसके साथ ही उन्होंने सरकार से देश की जनता को महंगाई से बचाने के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया. राहुल गांधी ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले ही कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि ने गरीबों और मध्यम वर्ग को कुचल दिया था.

उन्होंने कहा, ‘‘यह (महंगाई) और बढ़ेगी क्योंकि कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 100 डॉलर से अधिक है, खाद्य कीमतों में 22 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है. कोविड ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को बाधित किया है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत सरकार को अब कार्रवाई करनी चाहिए और लोगों को महंगाई से बचाना चाहिए.’’

Inflation is a TAX on ALL Indians.

Record price rise had crushed the poor & middle class even before Ukraine war began.

It will increase further as:
- Crude > $100/barrel
- Food prices expected to rise 22%
- COVID disrupts Global Supply Chain

GOI must act NOW. Protect people. pic.twitter.com/yR2Pk7Asaf
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 19, 2022

सरकार ने सोमवार को जो आंकड़ा जारी किया है उसके मुताबिक कच्चे तेल और गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि होने से खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी में आठ महीने के उच्चतम स्तर 6.07 प्रतिशत पर पहुंच गई. इस दौरान थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति बढ़कर 13.11 प्रतिशत हो गई. यूक्रेन पर 24 फरवरी को रूसी आक्रमण के बाद कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में वृद्धि ने थोक मूल्य सूचकांक पर विपरीत असर डाला है.

Watch: मोटरसाइकिल रेस शुरू होने के ठीक पहले हुआ भयानक हादसा, बाइक ने हवा में खाई 9 पलटी

Russia Ukraine War: पुतिन को सता रहा जहर देकर हत्या करने का डर, पर्सनल स्टाफ के 1000 कर्मचारियों को काम से निकाला!

About the Author
Latest entries
HighlightFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी