Sanjay Raut on Kirit Somaiya: महाराष्ट्र में बीजेपी और सत्ताधारी शिवसेना के बीच घमासान जारी है. 57 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप में बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज किया गया है. अब इसपर शिवसेना के राज्यसभा सासंद और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने तंज कसा है. संजय राउत ने ट्वीट कर कहा है कि बाप बेटे को अब जेल जाना पड़ेगा.

सोमैया महाराष्ट्रद्रोही तो है ही,अब देशद्रोही भी साबित हो गए- संजय राउत

संजय राउत ने ट्वीट किया, ”Mark My Words: INS विक्रांत के नाम पर करोड़ों रुपये जमाकर देश और जनता को ठगने वाले सोमैया बाप-बेटे को जेल जाना होगा. किरीट सोमैया महाराष्ट्रद्रोही तो है ही,अब देशद्रोही भी साबित हो गए. लोगों को अब चुप नहीं रहना चाहिए. राष्ट्रीय भावना की कालाबाजारी करने वाली BJP से जवाब मांगना चाहिए.” किरीट सेमैया और नील सोमैया के खिलाफ ये केस ट्रॉम्बे पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 420, 406, 34 के खिलाफ पूर्व सैनिक बबन भोसले ने केस दर्ज कराया है. किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया पर संजय राउत ने 57 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया था.

Mark My Words:INS विक्रांत के नाम पर करोड़ों रुपये जमाकर देश व जनता को ठगने वाले सोमैया बाप-बेटे को जेल जाना होगा.किरीट सोमैया महाराष्ट्रद्रोही तो है ही,अब देशद्रोही भी साबित हो गए।लोगों को अब चुप नहीं रहना चाहिए..राष्ट्रीय भावना की कालाबाजारी करने वाली BJP से जवाब मांगना चाहिए। pic.twitter.com/gC8Fxjjab0
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) April 7, 2022

राजभवन के पास पैसे की जानकारी नहीं- संजय राउत

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से भूमि सौदों से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर बड़ा आरोप लगाया था और सवाल किया था कि आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant) को बचाने के लिए जो पैसे जमा किए थे, वह कहां गए? संजय राउत ने किरीट सोमैया पर हमला बोलते हुए कहा था कि आईएनएस विक्रांत को बचाने के लिए बीजेपी ने मुहिम चलाई थी और लोगों से पैसे जमा किए थे. पैसे राजभवन में जमा होने थे और किरीट सोमैया ने तब राजभवन में पैसे जमा करने की बात की थी, लेकिन जब राजभवन से जानकारी मांगी तो ऐसे किसी पैसे की जानकारी नहीं मिली.

किरीट सोमैया ने जमा किए हुए पैसे अपने बिजनेस के लिए इस्तेमाल किए- संजय राउत

शिवसेना नेता संजय राउत ने दावा किया था कि 57 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है. उन्होंने इस मामले में जांच की मांग की थी और आरोप लगाया है कि किरीट सोमैया ने जमा किए हुए पैसे अपने बिजनेस के लिए इस्तेमाल किए, जिसके बाद बुधवार देर रात किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच ट्रॉम्बे पुलिस कर रही है.

यह भी पढ़ें-

गोरखपुर हमले के आरोपी के ISIS कनेक्शन की जांच, आतंकी संगठन ने किया था भारत में स्लीपर सेल का दावा

बदलेगी भारतीय सेना की भर्ती प्रक्रिया, अग्निपथ प्रवेश योजना होगी लागू, 3 साल की होगी नौकरी,अग्निवीर कहलाएंगे जवान

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’