नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना लगातार अपनी ताकत बढ़ाने में जुटी हुई है. इसी के तहत वायुसेना 1.25 लाख करोड़ की लागत से 114 मल्टीरोल लड़ाकू विमान खरीदने की तैयारी की कर रही है. भारतीय वायुसेना के एयरचीफ मार्शल वीआर चौधरी ने ये जानकारी दी.

वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी ने कहा, ‘भारतीय वायुसेना 114 मल्टीरोल लड़ाकू विमान (एमआरएफए) की प्रस्तावित खरीद को आगे बढ़ा रही है. यह खरीद ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत की जाएगी. अप्रैल 2019 में वायुसेना ने लगभग 18 अरब डॉलर की लागत से 114 लड़ाकू विमान खरीद के लिए प्रारंभिक निविदा जारी की थी. इसे हाल के सालों में दुनिया के सबसे बड़े सैन्य खरीद सौदों में से एक माना गया है.'

आठ अक्टूबर को वायुसेना दिवस से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए वायुसेना प्रमुख चौधरी ने कहा कि कई एयरोस्पेस कंपनियों से इस संबंध में प्रतिक्रिया मिली है और अधिग्रहण प्रक्रिया को अगले चरण में ले जाया गया है. इस खरीद पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘यह परियोजना मेक इन इंडिया पहल के तहत होगी. हम इसे आगे बढ़ा रहे हैं.'

वायुसेना दिवस पर हिंडन एयर-बेस पर होगा खास एयर-डिसप्ले
आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर इस साल वायुसेना दिवस यानि 8 अक्टूबर को हिंडन एयर-बेस पर एक बेहतरीन एयर-डिसप्ले होने जा रहा है. वायुसेना इस साल अपना 89वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है. इस बार एयर डिसप्ले में रफाल, सुखोई, मिग-29, जगुआर, मिराज और मिग-21 बाइसन सहित कुल 75 एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे. 1971 युद्ध के स्वर्णिम विजय-वर्ष की झलक भी इस बार एयर-डिसप्ले में देखने को मिलेगी. वायुसेना दिवस से पहले बुधवार यानि 6 अक्टूबर को वायुसेना हिंडन एयर बेस पर फुल ड्रेस रिहर्सल भी करेगी.

ये भी पढ़ें-
Indian Air Force: टू फ्रंट वार के लिए एयर फोर्स तैयार, पर इस बात को लेकर वायुसेना चीफ ने जताई चिंता

वायुसेना प्रमुख ने कहा- एयर फोर्स सिर्फ थलसेना की ‘सपोर्ट आर्म’ नहीं, खुद भी ऑपरेशन्स करने में सक्षम

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’