Canada Temple News: कनाडा में हिंदू मंदिर अचानक चोरों के निशाने पर आ गए हैं. बीते दो-तीन महीनों के दौरान ग्रेटर टोरंटो इलाके में ही 6 हिंदू मंदिरों में चोरी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं, जिनको लेकर कनाडा में रहने वाला हिंदू समाज चिंतित भी है और नाराजगी भी है. सूत्रों के मुताबिक भारतीय उच्चायोग के अधिकारी भी इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों के साथ सम्पर्क में हैं. साथ ही मामले पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कनाडा सरकार के साथ भी सम्पर्क में हैं.

सरकारी सूत्रों के मुताबिक बीते कुछ महीनों के दौरान मंदिरों में चोरी की 5 घटनाएं तो ग्रेटर टोरंटो इलाके के पील क्षेत्र में दर्ज की गई हैं. वहीं एक घटना हैमिल्टन में दर्ज की गई है. सभी घटनाओं में जहां दान पात्र को निशाना बनाया गया वहीं कुछ घटनाओं में देवी देवताओं की मूर्तियों के आभूषण भी चुराए गए. बताया जाता है कि हिंदू मंदिरों में घटनाओं का यह सिलसिला नवम्बर 2021 से शुरू हुआ.घटनाओं का सिलसिला ब्रम्प्टन के हिंदू सभा मंदिर और जगन्नाथ मंदिर में चोरी की वारदात से हुआ.

चोरी की वारदातें जनवरी 2022 में और बढ़ी और हिंदू हैरिटेज सेंटर, मिसिसॉगा, मां चिंतपूर्णी मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, हैमिल्टन मंदिर में भी चोरी की वारदातें हुई हैं. इन घटनाओं के पर दर्ज शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है. लेकिन अभी तक इन मामलों को सुलझाया नहीं जा सका है. हालांकि पुलिस ने हिंदू मंदिरों के आसपास सुरक्षा और गश्त बढ़ा दी है. फिलहाल मंदिरों में हुई घटनाओं को हिंदू समुदाय के खिलाफ की गई कार्रवाई के बजाए धन चुराने के लिए हुई वारदातों के तौर पर ही देखा जा रहा है. लेकिन फिर भी यह घटनाएं चिंता बढ़ाने वाली ज़रूर हैं.

यह भी पढ़ेंः UP Election 2022: पहले चरण की वोटिंग को लेकर अपने-अपने दावे, क्या कुछ बोले PM Modi और Akhilesh Yadav?

UP Election 2022: दूसरे चरण की 55 सीटों पर पार्टियों की ‘अग्निपरीक्षा’, मुस्लिम किंगमेकर, BJP के लिए चुनौती ज्यादा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया