CM Yogi Adityanath: यूपी में पहले चरण के मतदान के बाद तमाम दल अपने-अपने दावे कर रहे हैं. लेकिन अब अगले चरण के लिए जोर आजमाइश शुरू हो चुकी है. इसी क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ बरेली में रोड शो करने पहुंचे. जहां उन्होंने एबीपी न्यूज से खास बातचीत की. उन्होंने कहा कि, पश्चिम हो या फिर पूरब, चारों ओर भाजपा-भाजपा है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने हर तबके के लिए काम किया है. जनता आज उसी के हिसाब से भाजपा को अपना भारी समर्थन दे रही है. सुरक्षा के मुद्दे पर जो काम हुआ है, इन सभी मुद्दों पर जनता भाजपा को अपना समर्थन दे रही है.

दंगों को प्राथमिकता देने वालों को जनता ने किया खारिज – योगी

10 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 58 सीटों पर वोटिंग हुई. इस चरण के मतदान पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, पश्चिमी यूपी में सुरक्षा और गुंडागर्दी बड़े मुद्दे थे. अन्नदाता किसानों को सम्मान मिला, गरीब कल्याणकारी योजनाएं और कोविड प्रबंधन पर भी जनता ने वोट डाला है. जो लोग राष्ट्रवाद की बजाय जातिवाद को प्राथमिकता देना चाहते थे, जो लोग दंगों के प्राथमिकता देना चाहते थे. कल जनता ने उन्हें खारिज किया है.

गर्मी और चर्बी निकालने वाले बयानों पर यूपी में खूब चर्चा हो रही है. इस पर योगी ने कहा कि, हर बयान समय की आवश्यकता होती है. जो लोग गर्मी दिखा रहे थे, उन्हें ये कहा गया कि 10 मार्च के बाद ये गर्मी भी शांत हो जाएगी.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट