धर्म को लेकर RSS-बीजेपी पर राहुल गांधी के निशाने पर विवाद, बीजेपी नेता आज भोपाल में राहुल पर दर्ज करवाएंगे FIR

नई दिल्लीः धर्म के मुद्दे पर आरएसएस और भरातीय जनता पार्टी के खिलाफ बयान देकर कांग्रेस के सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर बीजेपी नेताओं के निशाने पर आ गए हैं. भोपाल से विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया है कि वह इस मुद्दे को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ एक्शन लेंगे और कानूनी कार्रवाई करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही राहुल गांधी के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी. वहीं बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए.

बता दें कि दिल्ली में महिला कांग्रेस की स्थापना दिवस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने बीजेपी-आरएसएस पर बड़ा हमला बोला था. बीजेपी-आरएसएस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा था कि ये झूठे हिंदू हैं और धर्म की दलाली करते हैं.

इस कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी और सर संघ चालक मोहन भागवत को लेकर भी टिप्पणियां की थी. राहुल गांधी ने कहा, ” महात्मा गांधी की फोटो में आपको तीन से चार महिलाएं साथ दिखेंगी. कभी आपको मोहन भागवत जी के साथ किसी महिला की फोटो दिखाई पड़ी है? नहीं दिखाई पड़ी है न. जानते हैं क्यों? क्योंकि, इनका संगठन महिलाओं की शक्ति का दमन करता है और हमारा (कांग्रेस) संगठन महिला शक्ति को मंच देता है.”

इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ”ये (बीजेपी) किस प्रकार के हिन्दू हैं? ये झूठे हिंदू हैं. ये हिंदू धर्म का प्रयोग करते हैं, मगर ये हिंदू नहीं है. ये धर्म की दलाली करते हैं.”

वहीं राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पलटवार करते हुए कहा, ”उन्होंने आदिशक्ति देवियों को अपमानित’ करने का काम किया है. उनकी दुर्गति का यही कारण है.”

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News