अयोध्या: राजधानी दिल्ली के आतंकी मॉड्यूल का खुलासा होने के बाद अब उत्तर प्रदेश में अयोध्या के परिक्रमा मार्क के किनारे ड्रोन मिलने से हड़कंप मच गया. जिसके बाद अयोध्या में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. साथ ही सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस संदिग्ध ड्रोन को लेकर कैंट थाने में केस भी दर्ज किया गया है.

यूपी पुलिस ने शुरू की पड़ताल

संदिग्ध ड्रोन का मामला सामने आने के बाद यूपी पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है. अयोध्या में फिलहाल जगह जगह चेकिंग चल रही है और हर आने जाने वाहन को रोककर उसकी तलाशी भी ली जा रही है.

दाऊद कनेक्शन को लेकर बड़ा खुलासा

कल अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार 6 आतंकियों के दाऊद कनेक्शन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ था. दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया है कि प्रयागराज से गिरफ्तार आतंकी के पास से मिली 2 IED को आज डिस्पोज ऑफ किया जा सकता है. पुलिस ने आईडी के अलावा 2 ग्रनेड, 2 पिस्तौल और करीब 50 कारतूस बरामद किए थे.

यूपी एटीएस ने6 आतंकियों को पकड़ने का किया दावा

वहीं, यूपी एटीएस ने राज्य से कुल 6 आतंकियों को पकड़ने का दावा किया है. मंगलवार को छह में से तीन आतंकियों को यूपी से गिरफ्तार किया गया था. यूपी एटीएस ने बुधवार को तीन और गिरफ्त में लिया था. गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी अबू बक्र यूपी के बहराइच का रहनेवाला है. अबू बक्र के परिजनों के मुताबिक वो कुछ दिन पहले ही जमात में शिरकत करने के लिए दिल्ली आया था.

यह भी पढ़ें-

Gujarat Cabinet News: भूपेंद्र पटेल कैबिनेट का शपथग्रहण आज, 26 से 27 मंत्री ले सकते हैं शपथ

TIME Influential List: 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में पीएम मोदी, ममता बनर्जी और अदार पूनावाला, मुल्ला बरादर का भी है नाम

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट