मणिपुर में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस के नेता पूर्वोत्तर की संस्कृति, पूर्वोत्तर के पहनावे का उड़ाते हैं मजाक

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में विधानसभा चुनाव नजदीक है. यहां 60 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव होने हैं. इससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर के हिंगांग में एक चुनावी रैली को संबोधित किया और कांग्रेस को निशाने पर लिया. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पूर्वोत्तर के लोगों की भावनाओं, यहां के लोगों की तकलीफों को कभी समझ ही नहीं पाई. ये NDA की सरकार है जो पूर्वोत्तर को अष्ठ लक्ष्मी मानते हुए, भारत के विकास का ग्रोथ इंजन मानते हुए, काम कर रही है.

पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस ने कभी आपके सामर्थ्य पर विश्वास नहीं किया, आपसे स्नेह नहीं किया. आज भी कांग्रेस के नेता यहां आकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं. लेकिन दूसरे राज्यों में जाते ही पूर्वोत्तर की संस्कृति, पूर्वोत्तर के पहनावे का मजाक उड़ाते हैं.'

’भाजपा सरकार ने मणिपुर में असंभव को भी संभव बनाया'
पीएम मोदी ने कहा, ये चुनाव मणिपुर के आने वाले 25 साल को निर्धारित करने वाला है. स्थि​रता और शांति की जो प्रक्रिया इन 5 सालों में शुरू हुई है उसमें अब हमें स्थायी बनाना है. इसलिए ​मणिपुर में भाजपा के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बननी बहुत आवश्यक है. भाजपा सरकार ने मणिपुर में असंभव को भी संभव बनाया है. बंद और ब्लॉकेड से मणिपुर का शहर हो या गांव, हर क्षेत्र को राहत मिली है. वरना कांग्रेस सरकार ने तो बंद और ब्लॉकेड को ही मणिपुर का भाग्य बना दिया था. मणिपुर में जो देश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई गई है, वो इस क्षेत्र को स्पोर्ट्स का इंटरनेशनल हब बनाएगी. बीजेपी सरकार पूरे नॉर्थ ईस्ट में स्पोर्ट्स टैलेंट को प्रोत्साहित कर रही है, स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश कर रही है.

ये भी पढ़ें-
मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022: राजनीति में पिछड़ रहीं मणिपुर की महिलाएं, 265 प्रत्याशियों में केवल 17 महिलाओं को मिला टिकट

अयोध्या में सीएम योगी का एसपी-बीएसपी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- इनका अब विसर्जन कर दीजिए

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News