पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में विधानसभा चुनाव नजदीक है. यहां 60 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव होने हैं. इससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर के हिंगांग में एक चुनावी रैली को संबोधित किया और कांग्रेस को निशाने पर लिया. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पूर्वोत्तर के लोगों की भावनाओं, यहां के लोगों की तकलीफों को कभी समझ ही नहीं पाई. ये NDA की सरकार है जो पूर्वोत्तर को अष्ठ लक्ष्मी मानते हुए, भारत के विकास का ग्रोथ इंजन मानते हुए, काम कर रही है.

पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस ने कभी आपके सामर्थ्य पर विश्वास नहीं किया, आपसे स्नेह नहीं किया. आज भी कांग्रेस के नेता यहां आकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं. लेकिन दूसरे राज्यों में जाते ही पूर्वोत्तर की संस्कृति, पूर्वोत्तर के पहनावे का मजाक उड़ाते हैं.'

’भाजपा सरकार ने मणिपुर में असंभव को भी संभव बनाया'
पीएम मोदी ने कहा, ये चुनाव मणिपुर के आने वाले 25 साल को निर्धारित करने वाला है. स्थिरता और शांति की जो प्रक्रिया इन 5 सालों में शुरू हुई है उसमें अब हमें स्थायी बनाना है. इसलिए मणिपुर में भाजपा के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बननी बहुत आवश्यक है. भाजपा सरकार ने मणिपुर में असंभव को भी संभव बनाया है. बंद और ब्लॉकेड से मणिपुर का शहर हो या गांव, हर क्षेत्र को राहत मिली है. वरना कांग्रेस सरकार ने तो बंद और ब्लॉकेड को ही मणिपुर का भाग्य बना दिया था. मणिपुर में जो देश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई गई है, वो इस क्षेत्र को स्पोर्ट्स का इंटरनेशनल हब बनाएगी. बीजेपी सरकार पूरे नॉर्थ ईस्ट में स्पोर्ट्स टैलेंट को प्रोत्साहित कर रही है, स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश कर रही है.

ये भी पढ़ें-
मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022: राजनीति में पिछड़ रहीं मणिपुर की महिलाएं, 265 प्रत्याशियों में केवल 17 महिलाओं को मिला टिकट

अयोध्या में सीएम योगी का एसपी-बीएसपी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- इनका अब विसर्जन कर दीजिए

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट