गुरुग्राम। गुरुग्राम में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और इसी कड़ी में आज तीन और नए मरीज मिले हैं। फिलहाल पिछले पांच दिनों में कुल 29 मरीज मिल चुके हैं। आज मिले मरीजों में एक व्यक्ति इस्लामपुर गांव का निवासी है जिसके पिता पहले ही कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और उनका इलाज चल रहा है। दूसरी मरीज सेक्टर-18 की रहने वाली महिला है और तीसरी मरीज सूरतनगर की रहने वाली महिला है जो सूरतनगर के ही स्वास्थ्य विभाग के अर्बन हेल्थ सेंटर में चतुर्थश्रेणी पद पर कार्यरत है।
आज मिले सभी मरीजों को सेक्टर-9 ईएसआइसी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर लिया गया है। अब मरीजों के परिवार व उनके संपर्क में आने वालों के सैंपल भी लिए जाएंगे। गुरुग्राम में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 95 पहुंच चुकी है हालांकि आज 2 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गयी। अब तक गुरुग्राम में कोरोना से 51 मरीज ठीक हो चुके हैं। आज जिले में करीब 300 संदिग्ध मरीजों का सैंपल पीजीआई रोहतक में जांच के लिए भेजा गया है। जनपद में अभी तक 7032 लोगों के सैंपल कलेक्ट किये जा चुके हैं। गुरुग्राम में कोरोना से अभी तक एक मरीज की मौत हुई है।
जिले के सेक्टर-9 ईएसआइसी अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुका है। डॉक्टर को इसी अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कर लिया गया। सिविल सर्जन डॉ. जसवंत सिंह पूनिया ने बताया कि संक्रमित डॉक्टर मूल रूप से फरीदाबाद की निवासी हैं। फिलहाल फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे दी गई है जिससे डॉक्टर के परिवार वालों के भी सैंपल लिए जा सकें।
About the Author

-
ज्योति सिंह ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत एक क्षेत्रीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की, जहाँ उन्होंने रिपोर्टिंग की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए पत्रकारिता के अलग-अलग आयामों में अनुभव हासिल किया।
पिछले 15 वर्षों के अपने व्यापक पत्रकारिता अनुभव में ज्योति सिंह ने राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन कवरेज की है। विशेष रूप से राजनीतिक घटनाक्रम और नीतिगत विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी मजबूत पकड़ रही है।
वर्तमान में ज्योति सिंह My Nation News में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। यहाँ वह प्रमुख राजनीतिक खबरों, विशेष रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक स्टोरीज़ पर काम करते हुए संपादकीय टीम को अपनी अनुभवी दृष्टि से सशक्त बना रही हैं।
मीडिया जगत में डेढ़ दशक की सक्रियता के साथ ज्योति सिंह ने निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से एक विश्वसनीय और प्रभावशाली पहचान स्थापित की है।
Latest entries
BREAKING NEWSJuly 3, 2026मोदी-ताकाइची वार्ता के बाद भारत-जापान में बड़े समझौते, AI, मेटल और ऊर्जा क्षेत्र को मिलेगा नया बल
BREAKING NEWSJuly 3, 2026अब नोएडा से 16 शहरों तक बिना रुके सफर, एयरपोर्ट ने शुरू की सीधी उड़ानें
BREAKING NEWSJuly 2, 2026वेनेज़ुएला में जान गंवाने वाले भारतीय नाविक के परिजनों ने मामले को छिपाने का लगाया आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी
POPULARJune 16, 2026विश्व कप 2026 में गूंजा भारतीयों का नाम: भारत नहीं पहुंचा, लेकिन 4 भारतीय मूल के खिलाड़ी दुनिया के सबसे बड़े मंच पर!





