Irfan ka Cartoon: मशहूर कार्टूनिस्ट इरफान आज गुजरात कैबिनेट पर कार्टून बनाया है. कल मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपनी कैबिनेट में 24 मंत्रियों को शामिल किया, जिसमें से 10 विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. बड़ी बात यह है कि वर्तमान कैबिनेट में कोई भी मंत्री पुराना नहीं है. इसी को लेकर कार्टून बनाया गया है.

कार्टून में क्या है?

कार्टूनिस्ट इरफान ने अपने कार्टून में गुजरात को एक घर दिखाया है और वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घर के सभी बल्ब बदल रहे हैं और कह रहे हैं- ‘पूरे घर के बदल दिए.’

बता दें कि बीजेपी ने नई सरकार के गठन का फैसला अगले साल दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र लिया है. कैबिनेट के गठन में पार्टी ने जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की है. पटेल को मुख्यमंत्री बनाए जाने को, चुनाव से पहले पाटीदार समुदाय को साधने के बीजेपी के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है. राज्य में दो दशकों से बीजेपी का शासन हैं. साल 1960 में राज्य के गठन के बाद से मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले पटेल पाटीदार समुदाय के पांचवें नेता हैं. यह राज्य के प्रभावशाली पाटीदार समुदाय के दबदबे को दर्शाता है.

BJP ने कैबिनेट गठन में अपनाया ‘न दोहराने का फार्मूला’

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कैबिनेट के नए स्वरूप से महत्वपूर्ण प्रभाव छोड़ना चाहती है और पार्टी मतदाताओं का सामना साफ सुथरे चेहरों से करना चाहती है. विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ‘‘न दोहराने का फार्मूला’’ अपनाती रही है और इसके तहत बड़ी संख्या में विधायकों के टिकट काटे जाते हैं. हालांकि बीजेपी ने इस बार यह फार्मूला कैबिनेट के गठन में अपनाया है.

यह भी पढ़ें-

Explained: गुजरात की BJP सरकार में नए चेहरों का बोलबाला, जानिए भूपेंद्र कैबिनेट का जातीय समीकरण

SCO शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी- अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रम ने चुनौतियां बढ़ा दी

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट