Amit Shah On AIMIM: तेलंगाना में अमित शाह बोले- बीजेपी मजलिस से नहीं डरती, हम तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करते

Amit Shah On AIMIM: गृह मंत्री अमित शाह ने आज दावा किया कि तेलंगाना में 2024 में बीजेपी जीत दर्ज करेगी. उन्होंने हैदराबाद मुक्ति दिवस के अवसर पर निर्मल जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) का भी जिक्र किया. अमित शाह ने कहा कि बीजेपी मजलिस से नहीं डरती है.

गृह मंत्री ने कहा, ”आज के दिन ही पूरे देश को आजादी मिलने के 13 महीने बाद तेलंगाना को आजादी मिली थी. बीजेपी ने निर्णय किया है कि 2024 में तेलंगाना में बीजेपी की सरकार बनने के बाद हम 17 सितंबर को राज्य के अधिकृत कार्यक्रम करके हैदराबाद विमोचन दिन को धूमधाम के साथ मनाएंगे. जो डरते हैं वो डरें, बीजेपी मजलिस वालों से नहीं डरती है…हम नहीं डरते हैं. तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करते हैं.”

बता दें कि हैदराबाद रियासत का 17 सितंबर, 1948 को गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा शुरू सैन्य कार्रवाई के बाद भारतीय संघ में विलय हो गया था.

अमित शाह ने कहा, ”आज तेलंगाना के लोगों के हित में प्रजा संग्राम यात्रा शुरु की गई है. ये यात्रा 5 चरणों में चलेगी. हर चरण 50-60 दिन का रहेगा. जब ये यात्रा पांचों चरण पूरा करके वापस आएगी. तो मुझे विश्वास है कि 2024 में भाजपा सरकार की नींव डालकर वापस आएगी.”

अमित शाह ने तेलंगाना की के चंद्रशेखर राव सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि तेलंगाना में धर्म के आधार पर आरक्षण दिया गया है, जबकि आरक्षण धर्म के आधार पर कभी नहीं होना चाहिए. ये बीजेपी की नीति है, हम धर्म के आधार पर दिए गए आरक्षण का विरोध करते हैं. ये संविधान सम्मत नहीं है, इसे तुरंत निरस्त किया जाना चाहिए.

PM Modi on Afghanistan: अफगानिस्तान और आतंकवाद का जिक्र करते हुए क्या कुछ बोले पीएम मोदी? जानें

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News