GST Council Meeting: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- कोविड दवाओं पर GST दरों में रियायत 31 दिसंबर तक बढ़ाया

GST Council Meeting: जीएसटी काउंसिल की लखनऊ में शुक्रवार को हुई बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसका एलान करते हुए कहा कि जीएसटी परिषद ने कोविड उपचार में उपयोग होने वाली दवाओं पर रियायती जीएसटी दरों को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है. उन्होंने कहा कि जीएसटी परिषद ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं पर कर दर को 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत किया है.

वित्त मंत्री ने कहा कि डीजल में मिलाये जाने वाले बायोडीजल पर जीएसटी दर को 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत किया गया है.

GST rate on biodiesel which is supplied to oil marketing companies for blending with diesel have also been reduced from 12% to 5%: Finance Minister Nirmala Sitharaman after 45th GST Council meeting, in Lucknow pic.twitter.com/3plYkBdWte
— ANI (@ANI) September 17, 2021

इससे पहले, उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बुधवार को बताया कि जीएसटी परिषद की 45वीं बैठक 17 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से लखनऊ में आयोजित की जाएगी. इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी. उन्होंने बताया कि बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी एवं देश के सभी राज्यों की ओर से जीएसटी परिषद के सदस्य के रूप में नामित मंत्री गण हिस्सा लेंगे. बैठक में जीएसटी से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News