CORONAVIRUS NEWS: कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उत्तर रेलवे ने लखनऊ और वाराणसी रेलवे स्टेशनों पर थर्मल कैमरे लगाए
राजेंद्र यादव
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। (Coronavirus News) कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उत्तर रेलवे ने अनूठी पहल की है। यात्रियों का बुखार नापने के लिए उन्नत तकनीकी का सहारा लिया जा रहा है। लखनऊ और वाराणसी रेलवे स्टेशनों पर थर्मल कैमरे लगाए गए हैं, जो परिसर में आने और बाहर जाने वाले यात्रियों के शरीर का तापमान खुद-ब-खुद नाप लेंगे। इस अत्याधुनिक व्यवस्था से रेल कर्मियों को खासी राहत मिलेगी। अब उन्हें प्रवेश व निकास द्वार पर खड़े होकर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग नहीं करनी पड़ेगी। स्क्रीनिंग के दौरान कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण का खतरा बना रहता था।
इस खबर को अंग्रेजी भाषा में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..
मंडल रेल प्रबंधक (लखनऊ) संजय त्रिपाठी ने बताया कि दोनों स्टेशनों के सभी इंट्री एवं एक्जिट प्वाइंट पर थर्मल कैमरे लगा दिए गए हैं। अब आरपीएफ के जवान इन कैमरों के जरिए बेहतर तरीके से परिसर की निगरानी कर सकेंगे और यात्रियों की फोटो लेने के साथ ही उनकी थर्मल स्क्रीनिंग भी आसानी से हो जाएगी।
इसके अलावा कोविड 19 महामारी को लेकर जारी भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का प्रभावी रूप से अनुपालन भी सुनिश्चित कराया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें: इन हस्तियों ने छोड़ दिया इस साल दुनिया का साथ…
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट





