Sultanpur की रूपाली सिंह को मेडिकल साइंस में ‘डाक्टर ऑफ मेडिसिन’ की उपाधि

रूस के स्मोलेन्स स्थित स्मोलेन्स स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से  Sultanpur जिले की रूपाली सिंह ने मेडिकल साइंस में उच्च शिक्षा प्राप्त करते हुए ‘डाक्टर ऑफ मेडिसिन’ की उपाधि प्राप्त की है

Sultanpur . रूस के स्मोलेन्स स्थित स्मोलेन्स स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से जिले की रूपाली सिंह ने मेडिकल साइंस में उच्च शिक्षा प्राप्त करते हुए ‘डाक्टर ऑफ मेडिसिन’ की उपाधि प्राप्त की है। अमेठी के कल्याणपुर गांव में जन्मी रुपाली सिंह की बचपन से ही चिकित्सा विज्ञान में काफी रूचि रही है। रूपाली की प्रारम्भ से लेकर माध्यमिक स्तर तक की शिक्षा Sultanpur जिले के प्रतिष्ठित के.एन.आई.सी.ई. स्कूल से हुई है। स्मोलेन्स स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में मेडिकल साइंस के प्रसूति विज्ञान प्रोफेसर डा. वीटा तथा मेडिसिन की प्रोफेसर डा. एलीना तसपोवा को अपना आदर्श गुरू मानने वाली रुपाली उनके मेडिकल प्रैक्टिस को अपने लिए प्रेरणादायी बताती है।

 

फोटो: स्मोलेन्स स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से ‘डाक्टर ऑफ मेडिसिन’ की उपाधि प्राप्त होने के बाद सुलतानपुर की रूपाली सिंह

रुपाली के पिता व कमला नेहरू इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट एण्ड टेक्नोलॉजी के प्राचार्य ने बताया कि अपनी शिक्षा के दौरान रुपाली राज्य स्तर की पिस्टल शूटर भी रही हैं और चिकित्सा विज्ञान की शिक्षा एवं शूटिंग जैसे खेल की प्रेरणा इनको अपने बाबा स्वर्गीय बद्री सिंह से मिली, जो कि द्वितीय विश्वयुद्ध योद्धा थे। रुपाली का परिवार तीन पीढि़यों से लगातार सेना में अपनी सेवा देता रहा है और इनके एक भाई अजय प्रताप सिंह आज भी सेना में अपनी सेवा दे रहे हैं।

KNIMT Sultanpur के बी.एड. विभाग में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत रुपाली की मां पुष्पा सिंह ने माईनेशन न्यूज़ को बताया कि सैन्य सेवा की अपनी पारिवारिक परम्परा से अभिप्रेरित रूपाली का सपना है कि वह भारतीय सैन्य सेवा में जाकर देश की चिकित्सा सेवा में अपना योगदान दे सकें।

डाॅ. रूपाली सिंह की इस उपलब्धि पर कमला नेहरू संस्थान के प्रबन्धक व पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने अपनी शुभकामना के साथ समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निःस्वार्थ निर्वहन करते रहने का सन्देश दिया। संस्थान के बर्सर अनिल कुमार सिंह, कार्यालय अधीक्षक अनिल सिंह, विधि विभाग की डॉ. वन्दना सिंह तथा उनके शुभचिन्तक अभिषेक पाण्डेय ने भी अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें: यूरिया को लेकर किसान बेहाल, सरकारी तंत्र फेल

About the Author

Team My Nation News