noida rape in bus

Noida: प्रतापगढ़ से नोएडा आ रही बस में महिला के साथ दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़ से नोएडा (Noida)आ रही एसी स्लीपर प्राइवेट बस में हाथ-पैर बांधकर महिला के साथ ड्राइवर ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है।

गौतमबुद्धनगर। यूपी के प्रतापगढ़ से प्राइवेट एसी स्लीपर बस में अपने बच्चों के साथ नोएडा (Noida) आ रही महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला नोएडा (Noida) के सेक्टर-45 अपने पति के पास आ रही थी। बताया जा रहा है कि बस में ड्राइवर ने महिला के हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म किया और उसके बाद महिला को सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में विनायक हॉस्पिटल के पास उतारकर फरार हो गया। नोएडा पहुंचते ही महिला ने अपने पति को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया और इस मामले की शिकायत नोएडा के सेक्टर-20 पुलिस थाने में दर्ज कराई गयी है। पुलिस ने पीड़ित महिला कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एफआईआर में नामित अभियुक्तों में से एक की गिरफ्तारी कर ली गई है और बस को सीज कर दिया गया है। बचे हुए नामित अभियुक्तों और बस के मालिक की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी गई है। पीड़िता की मेडिकल जांच मेडिकल बोर्ड से कराई जा रही है। बस में सवार बाकी यात्रियों को भी ढूंढकर उनके बयान लिए जा रहे हैं।

 

इंग्लिश भाषा में इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

पुलिस उपायुक्त (महिला शाखा) श्रीमती वृंदा शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की रहने वाली एक महिला अपने दो बच्चों के साथ प्रतापगढ़ से नोएडा के लिए एक स्लीपर एसी बस में मंगलवार रात को सवार हुई थी। उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि बस के चालक ने चलती बस में उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि जब महिला ने विरोध किया तो बस चालक के साथी ने उसे धमकाया। महिला की सीट बस में सबसे पीछे थी और रात होने के कारण अन्य यात्रियों को घटना के बारे में कुछ पता नहीं चला। उपायुक्त ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

 

यह भी पढ़ें: शव भेजवाने के लिए ढाई लाख मांग रहा सऊदी अरब दूतावास का अधिकारी, डेढ़ माह से अफसरों की चौखट नाप रही मृतक की बूढ़ी मां

 

इधर मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि घटना लखनऊ और मथुरा के बीच रात करीब तीन बजे की है। महिला किसी तरह अपने पति को फोन करने में कामयाब रही है। जब बस सुबह सेक्टर 62 पहुंचने तब महिला का पति और उसका दोस्त आरोपी से भिड़ गए। हालांकि मुख्य आरोपी किसी तरह भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने उसके सहायक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बस के अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार करने की कोशिश जारी है।

 

यह भी पढ़ें: विक्षिप्त महिला ने पांच साल के बेटे को फावड़े से काट डाला लोगों में दहशत

 

पीड़िता ने बताया कि मंगलवार को अपने दो बच्चों के साथ डबल डेकर प्राइवेट बस में प्रतापगढ़ से नोएडा (Noida) जाने के लिए शाम को करीब साढ़े चार बजे बैठी। पति नोएडा (Noida) में ही नौकरी करते हैं। रात करीब आठ बजे मुझे पिछले सीट पर जाने को कहा गया जहां बच्चे थे। महिला ने कहा कि या तो मैं पांच सौ रुपए का भुगतान करूं या फिर सामने वाली स्लीपर खाली कर दूं। मैंने उनसे कहा कि मैं नोएडा (Noida) पहुंचने पर पैसे दें पाऊंगी मगर उन्होंने मुझसे पहले ही पैसे देने के लिए कहा। इसके बाद में अपने बच्चों के पास पिछले सीट पर चली गई। इसके बाद हम सो गए। महिला ने आगे बताया कि बुधवार सुबह करीब तीन बजे मेरी आंख खुली तो खौफ में आ गई। बस के दो ड्राइवरों में से एक दीपक मेरी बगल में सो रहा था। महिला ने कहा कि मैंने अलार्म बजाने की कोशिश की मगर उसने दुपट्टे से मेरे हाथ बांध दिए और मेरी जान लेने की धमकी दी। उस समय मैं इसलिए चुप रही। मेरे दोनों बेटे मेरे बराबर में ही सो रहे थे।

Author Profile

Team My Nation News