उत्तराखंड चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा एलान- 6 महीने में 1 लाख बेरोजगारों को मिलेगी सरकारी नौकरी

<p style="text-align: justify;"><strong>हल्द्वानी</strong>: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज उत्तराखंड के हलद्वानी पहुंचे. यहां उत्तराखंड चुनाव को लेकर उन्होंने बड़ा एलान किया है. केजरीवाल ने उत्तराखंड के सभी बेरोजगार के लिए रोजगार मुहैया कराने का वादा किया है. &nbsp;जब तक उस बेरोजगार को रोजगार नहीं मिलता तब तक हर परिवार से एक युवा को 5,000 रुपए महीना दिया जाएगा.&nbsp;</p> <p style="text-align: justify;">केजरीवाल ने कहा, अगर हमारी सरकार उत्तराखंड में बनेगी तो 300 यूनिट मुफ़्त बिजली दी जाएगी और पुराने बिजली के बिल माफ किया जाएगा, 24 घंटे बिजली दी जाएगी. मैं जो कहता हूं वो करता हूं. हमने कहा मुफ़्त बिजली देंगे.. तो देंगे. साथ ही अगर हमारी सरकार बनेगी तो उत्तराखंड के सभी बेरोजगारों के लिए रोजगार मुहैया कराया जाएगा. जब तक उस बेरोजगार को रोजगार नहीं मिलता तब तक हर परिवार से एक युवा को 5,000 रुपए महीना दिया जाएगा. सरकारी और निजी में 80 फीसदी नौकरियां उत्तराखंड के बच्चों के लिए रिजर्व की जाएगी.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News