मुंबई: NCB की गोरेगांव इलाके में छापेमारी, 5 लाख के ड्रग्स के साथ एक नाईजिरियन गिरफ्तार

मुंबई: एनसीबी ने देश की आर्थिक राजधान मुंबई के गोरेगांव इलाके में बड़ी छापेमारी की है. एनसीबी ने इस छापेमारी के दौरान एक नाईजिरियन ड्रग्स पेडलर को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि ड्रग्स पेडलर के पास से करीब पांच लाख रुपए की ड्रग्स भी बरामद की गई है.

आरोपी नाईजिरियन के खिलाफ मामला दर्ज

कहा जा रहा है कि एनसीबी ने कल देर रात ये छापेमारी की थी. नाईजिरियन शख्स के पास से जो ड्रग्स बरामद हुआ है, उसको एमडी ड्रग्स कहा जाता है, जिसकी कीमत पांच लाख रुपए है. फिलहाल आरोपी नाईजिरियन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे कोर्ट में पेश किया गया है.

[tw]https://twitter.com/ANI/status/1439848067243597824[/tw]

एक साल में NCB ने 32 नाईजिरियन ड्रग्स पेड़लर्स को किया गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि पिछले एक साल से एनसीबी ने अबतक 32 नाईजिरियन ड्रग्स पेड़लर्स को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि इन ड्रग पेडलर्स के पास से अलग-अलग प्रकार के कुल 50 करोड़ से ज्यादा कीमत के ड्रग्स बरामद हुए हैं.

यह भी पढ़ें-

जानिए चन्नी का पंजाब के पहले दलित सीएम बनने का सफर, राजनीति में कैसे बढ़ा इनका कद?

स्कूलों को पूरी तरह खोलने का आदेश देने से SC ने मना किया, कहा- ‘यह तय करना राज्य सरकारों का काम'

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News