Russia University Shooting: रूस के पर्म शहर में एक यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी की घटना पर भारत के दूतावास का बयान आया है. रूस में भारत के दूतावास ने एक बयान में कहा कि रूस के पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी में हुए भीषण हमले से स्तब्ध हैं. लोगों की जान जाने की घटना पर हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं. दूतावास स्थानीय अधिकारियों, भारतीय छात्रों के प्रतिनिधियों के संपर्क में है. सभी भारतीय छात्र सुरक्षित हैं.

बता दें कि यूनिवर्सिटी में एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए. पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी प्रेस सर्विस के अनुसार, अज्ञात अपराधी ने एक गैर-घातक बंदूक का इस्तेमाल किया. विश्वविद्यालय के छात्रों और कर्मचारियों ने खुद को कमरों में बंद कर लिया, और विश्वविद्यालय ने उन लोगों से परिसर छोड़ने का आग्रह किया जो ऐसा करने की स्थिति में थे.

Shocked at horrific attack at Perm State University in Russia; our deep condolences for loss of life & best wishes for early recovery of those injured. Embassy in touch with local authorities, representatives of Indian students. All Indian students safe: Indian Embassy in Russia
— ANI (@ANI) September 20, 2021

रूस के गृह मंत्रालय ने बताया कि बंदूकधारी को बाद में हिरासत में ले लिया गया. बाद में ये जानकारी सामने आई कि उसे मारा जा चुका है. घटना के बाद जांच समिति ने हत्या की जांच शुरू कर दी है. सरकारी तास समाचार एजेंसी ने एक अनाम कानूनी स्रोत का हवाला देते हुए कहा कि कुछ छात्र एक इमारत की खिड़कियों से बाहर कूद गए. क्षेत्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक घायलों को गोलीबारी और इमारत से भागने की कोशिश में चोटें आई हैं.

UNICEF और UNESCO ने अफगान लड़कियों के स्कूल बैन पर जताई चिंता, शिक्षा के मौलिक अधिकार का हनन बताया

इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के तट पर सैंकड़ों समुद्री पक्षी पाए गए भूखे और मृत, जानिए क्या है मामला

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट