West Bengal Rajya Sabha By-election: बीजेपी नहीं उतारेगी उम्मीदवार, TMC की सुष्मिता देव के निर्विरोध चुने जाने की संभावना

West Bengal Rajya Sabha By-election: पश्चिम बंगाल में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सोमवार को कहा कि वह चार अक्टूबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार नहीं उतारेगी. इससे सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की उम्मीदवार सुष्मिता देव (Sushmita Dev) के निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो जाएगा.

टीएमसी ने पिछले हफ्ते सुष्मिता देव को उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया था जो हाल ही में कांग्रेस छोड़ने के बाद पार्टी में शामिल हुई थीं. असम के वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिवंगत संतोष मोहन देव की बेटी सुष्मिता देव कांग्रेस की महिला इकाई की प्रमुख थीं. सुष्मिता के करीबी सूत्रों ने बताया कि उनके सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की संभावना है.

पश्चिम मेदिनीपुर के सबांग से विधानसभा चुनाव जीतने के बाद टीएमसी के मानस भूइयां ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. इस कारण उपचुनाव कराना पड़ा. विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट किया, ‘‘पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी किसी उम्मीदवार को नामित नहीं करेगी. परिणाम पहले से निर्धारित है. हमारा ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि अनिर्वाचित मुख्यमंत्री एक बार फिर से अनिर्वाचित हो जाएं. जय मां काली.’’

BJP will not nominate any candidate for Rajyasabha bypoll due in West Bengal. Outcome is predetermined. Our focus is to make sure unelected CM to be unelected once again. Jai Ma Kali.
— Suvendu Adhikari • শুভেন্দু অধিকারী (@SuvenduWB) September 20, 2021

नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराने वाले अधिकारी परोक्ष रूप से कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट से ममता बनर्जी के उपचुनाव लड़ने का जिक्र कर रहे थे. जुलाई में राज्यसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में बीजेपी ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया था. टीएमसी उम्मीदवार और प्रसार भारती के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जवाहर सरकार निर्विरोध निर्वाचित हुए थे.

Kolkata Rain: कोलकाता में भारी बारिश से सड़कें जलमग्न, ट्रेन-हवाई सेवा भी बाधित, जानें IMD का अलर्ट

Raaj Ki Baat: सरकारी नीतियों पर विपक्ष के दावे पड़ रहे भारी, पीएम मोदी ने अपने नेताओं को संजीदा होने का दिया आदेश

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News