NOIDA CONTAINMENT ZONES: गौतमबुद्ध नगर में 300 से अधिक कंटेनमेन्ट जोन, लिस्ट देखें..

Noida Containment Zones: प्रदेश में सबसे अधिक ऐक्टिव कोरोना संक्रमित मामले में गौतमबुद्ध नगर वर्तमान में गाजियाबाद (931) के बाद दूसरे नंबर पर है। इसके बाद लखनऊ (423), कानपुर नगर (273), मेरठ (273), वाराणसी (219), अलीगढ़ (202), मथुरा (154), और बुलंदशहर (141) का नंबर आता है।

संवाददाता: मयंक शुक्ला

गौतमबुद्ध नगर। (Noida Containment Zones) दिल्ली से सटे दो गाजियाबाद और नोएडा में पिछले कुछ हफ्तों के अंदर कोरोनोवायरस मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी है। एक तरफ जिला प्रशासन ने मामलों की संख्या में वृद्धि के लिए दिल्ली को जिम्मेदार ठहराया है, तो वहीं केंद्र सरकार ने यूपी सरकार से नोएडा और गाजियाबाद दोनों में कोरोना टेस्टिंग और तेज करने के लिए कहा है।

noida-containment-zones-list-p1

noida-containment-zones-list-p2

noida-containment-zones-list-p3

noida-containment-zones-list-p4

noida-containment-zones-list-p5

noida-containment-zones-list-p6

noida-containment-zones-list-p7

noida-containment-zones-list-p8

noida-containment-zones-list-p9

noida-containment-zones-list-p10

(Noida Containment Zones) आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में गुरुवार को 116 और लोगों के कोरोना टेस्ट पॉजिटिव मिलने के बाद यहां कोरोनवायरस वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,477 पंहुच गयी है। जिले में संक्रमण से अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। यूपी स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुद्धवार से अगले 24 घंटे की अवधि में महज तीन रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। गुरुवार को तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों के स्वस्थ होने के बाद जिले में अब तक कुल 1,526 लोग रिकवर हो चुके हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को रिकवरी रेट 64.47 प्रतिशत से घटकर 61.60 प्रतिशत हो गई।

हमारा लेटेस्ट ई -न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए क्लिक करें

प्रदेश में सबसे अधिक ऐक्टिव कोरोना संक्रमित मामले में गौतमबुद्ध नगर वर्तमान में गाजियाबाद (931) के बाद दूसरे नंबर पर है। इसके बाद लखनऊ (423), कानपुर नगर (273), मेरठ (273), वाराणसी (219), अलीगढ़ (202), मथुरा (154), और बुलंदशहर (141) का नंबर आता है।

हमारा लेटेस्ट ई -न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए क्लिक करें

बुधवार से गुरुवार के बीच, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से 817 नए कोविड​​-19 के नए मामले सामने आए, जबकि 593 मरीजों को छुट्टी दी गयी और इस 24 घंटे की अवधि के दौरान कोरोना वायरस के चलते 17 लोगों की मौत हुई।

हमारा लेटेस्ट ई -न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए क्लिक करें

बता दें कि गाजियाबाद में घरेलू स्क्रीनिंग शुरू की जा चुकी है। गाजियाबाद जिले में हेल्थकेयर वर्करों द्वारा अब तक 1 लाख से अधिक घरों का दौरा कर 4.77 लाख लोगों में कोविड-19 के लक्षणों की जांच की जा चुकी है। गाजियाबाद में गुरुवार से एक विशेष स्वास्थ्य निगरानी अभियान शुरू किया गया है जिसमें 2,100 टीमें जिले के कन्टेनमेंट और नॉन-कन्टेनमेंट दोनों ही क्षेत्रों में बीमारी जैसे इन्फ्लूएंजा (ILI) और गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (SARI) का सर्वे करेंगी।

हमारा लेटेस्ट ई -न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए क्लिक करें

जिले में कोविड​​-19 मामलों की स्थिति की निगरानी के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गाजियाबाद जिले के नोडल अधिकारी के रूप में नियुक किये गए विशेष सचिव शिव सहाय अवस्थी, पुलिस महानिरीक्षक, मेरठ रेंज प्रवीण कुमार के साथ यहां पहुंचे थे।

 

यह भी पढ़ें: देश के सबसे अधिक फॉलोअर्स वाले ये हैं टॉप-5 टिकटॉकर्स, बॉलीवुड और क्रिकेट सेलिब्रिटीज़ भी हैं इनसे काफी पीछे!

About the Author

Team My Nation News