FSSAI Food Safety Ranking: एफएसएसएआई यानी कि खाद्य सुरक्षा मानकों के मामले में तीन राज्य टॉप पर रहे हैं. ये तीन राज्य हैं- गुजरात, केरल और तमिलनाडु. साल 2020-21 की खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है.

इन राज्यों को पांच मानदंडों खाद्य सुरक्षा, मानव संसाधन और संस्थागत आंकड़ों, अनुपालन, खाद्य परीक्षण सुविधा, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के अलावा उपभोक्ता सशक्तीकरण के आधार पर रैंकिंग दी जाती है. इस रैंकिंग में बड़े राज्यों में गुजरात, केरल और तमिलनाडु शीर्ष पर रहे हैं. वहीं छोटे राज्यों की बात की जाए, तो गोवा पहले स्थान पर रहा है. उसके बाद मेघालय और मणिपुर का स्थान रहा है. केंद्र शासित प्रदेशों में जम्मू-कश्मीर, अंडमान निकोबार और दिल्ली शीर्ष तीन स्थानों पर रहे हैं.

FSSAI द्वारा जारी किया गया यह तीसरा सूचकांक है. केंद्रीय मंत्री ने नियामकीय निकाय के गठन के 15 साल पूरे होने के मौके पर इसे जारी किया. स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने एफएसएसएआई द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमें अपने नागरिकों को उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाला खाद्य उपलब्ध नहीं कराने चाहिए. हम खराब गुणवत्ता की खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं, लेकिन यह पूर्ण समाधान नहीं है. इस दिशा में काफी कुछ करने की जरूरत है. कई और कदम उठाने की जरूरत है. आगामी दिनों में हमें अपने नागरिकों को स्वस्थ बनाने के लिए काम करना है.'

कुछ राज्यों की रैंकिंग में सुधार
खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2020-21 के अनुसार, बड़े राज्यों में ओडिशा और हिमाचल प्रदेश की रैंकिंग में सतत सुधार हुआ है. ओडिशा की रैंकिंग सुधरकर चार हो गई है, जो 2018-19 में 13 थी. इसी तरह हिमाचल प्रदेश की रैंकिंग 10 से सुधरकर छह पर आ गई है. छोटे राज्यों में सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश की रैंकिंग में सतत सुधार हुआ है.

ये भी पढ़ें-
Vaccine Maitri: स्वास्थ्य मंत्री मांडविया बोले- अक्टूबर से फिर शुरू होगा वैक्सीन का निर्यात

UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा- आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए सामूहिक प्रयास में भारत सबसे आगे

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया