कोच्चिः कोच्चि से 50 किलोमीटर दूर मध्य केरल के मलयाटोर के अंतर्गत थुंडम रेंज में एक जंगली इलाके में रविवार को किंग कोबरा और मॉनिटर छिपकली के बीच एक दुर्लभ लड़ाई देखी गई. इस दौरान वहां गश्त कर रहे वन अधिकारियों ने इस लड़ाई को कैमरे में कैद कर लिया. जंगल से गुजरने वाली एक सड़क पर सरीसृपों के बीच यह झड़प हुई. थुंडम के वन रेंजर मोहम्मद रफी ने कहा, ‘यह बेहद दुर्लभ दृश्य था.’ उन्होंने कहा कि उनके सहयोगियों ने इलाके में गश्त के दौरान लड़ाई देखी.

लड़ाई में कोबरा ने मॉनिटर छिपकली को कई बार डंसा

रफी ने बताया, ”वे लड़ाई के बीच में ही मौके पर पहुंच गए. जब सांप जंगल की ओर गया, तो मॉनिटर छिपकली विपरीत दिशा में चली गई जहां एक नहर थी.” रेंजर ने कहा, ‘मेरे सहयोगियों ने उनकी लड़ाई खत्म होने के बाद दोनों सरीसृपों की गतिविधियों पर नजर रखी. किंग कोबरा ने मॉनिटर छिपकली को कई बार डंसा, लेकिन उसके शरीर पर जहर का कोई लक्षण नहीं दिखा.'

This is crazy!
A king cobra and a monitor lizard fighting it out in the wild.
This was shot by Forest officials from Malayattoor in Kerala. Apparently they fought for nearly 10 minutes before the two got seperated and went different ways. pic.twitter.com/QU68HJjSyu
— Bobins Abraham Vayalil (@BobinsAbraham) September 20, 2021

मॉनिटर छिपकली ने सांप को अपने मजबूत पंजों, दांतों से हमला किया

उन्होंने कहा कि सांप भी बच गया. हालांकि मॉनिटर छिपकली ने उस पर अपने मजबूत पंजों, दांतों, पूंछ से हमला किया. उन्होंने कहा कि यह ज्ञात नहीं है कि किस सरीसृप ने पहले हमला किया. इस लड़ाई का वीडियो वायरल हो गया है. अधिकारियों के अनुसार, थुंडम वन रेंज में मॉनिटर छिपकली और किंग कोबरा दोनों ही अच्छी संख्या में मौजूद हैं.

मुंबईः इनक्म टैक्स विभाग ने अनिल देशमुख के 17 करोड़ रुपये की छुपी हुई संपत्ति का पता लगाया

Diamond Auction: पन्ना में आज से होगी 139 नग हीरों की नीलामी, ये हीरा है आकर्षण का केंद्र

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट