Adani On Covid Handling: गौतम अडाणी ने भारत के कोरोना से निपटने के तरीके का किया बचाव, कहा- ‘आलोचना राष्ट्रीय गरिमा की कीमत पर नहीं’

Gautam Adani On Covid Handling: अरबपति गौतम अडाणी ने भारत के कोविड-19 महामारी से निपटने के तरीके का बचाव किया. उन्होंने मंगलवार को अडाणी ग्रुप के प्रमुख ने जेपी मॉर्गन इंडिया इन्वेस्टर समिट को संबोधित करते हुए कहा कि दोष लगाने और खामियां ढूंढने की हड़बड़ी में, इस बात को नजरअंदाज कर दिया गया कि इतनी बड़ी आबादी वाला एक देश यूरोप, उत्तरी अमेरिका और ओशेनिया की तुलना में इस संकट से कितने बेहतर तरीके से निपटा.

उन्होंने कहा, "शायद हम कुछ चीजें बेहतर कर सकते थे और निश्चित रूप से, एक भी इंसान की जान जाना एक त्रासदी है. लेकिन हमारी आबादी का विशाल आकार यकीनन भारत में किसी भी दूसरे बड़े देश की तुलना में कोविड की चुनौती को बड़ा बना देता है."

अडाणी ने कहा कि वह यह नहीं कह रहे कि आलोचना नहीं की जानी चाहिए लेकिन लोकतंत्र में जवाबदेही भी तय होनी चाहिए. उन्होंने कहा, "लेकिन दोष लगाने और खामियां ढूंढ़ने की हड़बड़ी में, यह संभव है कि हम एक दूसरे सकारात्मक पक्ष को स्वीकार करने में विफल रहे कि हम कोविड संकट से कैसे निपटे हैं और किस तरह से निपट रहे हैं." अडाणी ने साथ ही कहा, "आलोचना राष्ट्रीय गरिमा की कीमत पर नहीं होनी चाहिए. यह एक देश को नीचा दिखाने की कीमत पर नहीं होनी चाहिए."

अपने व्यापार समूह के मीडिया क्षेत्र में कदम रखने की चर्चा के बीच अरबपति गौतम अडाणी ने मंगलवार को कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता की आड़ में मीडिया कवरेज पक्षपाती नहीं हो सकता और आलोचना राष्ट्रीय गरिमा की कीमत पर नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता की आड़ में मीडिया कवरेज पक्षपाती नहीं होना चाहिए. उद्योगपति ने कहा "कहानी का हमेशा एक और पक्ष होता है जिसे दुर्भाग्य से नहीं बताया गया."

ये भी पढ़ें:

कोविड आधिकारिक रूप से अमेरिका की सबसे खतरनाक महामारी, जानिए 1918 के स्पैनिश फ्लू से कैसे है अलग

भारत में कोरोना संक्रमण अब ‘एंडेमिक’ बनने की राह पर, जानिए क्या है इसका मतलब

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News