नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में इस साल अबतक डेंगू के 211 मामले सामने आ चुके हैं. बीते एक हफ्ते में डेंगू के 50 से अधिक मरीजों की पुष्टि हुई है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि इस साल सितंबर में पिछले सालों की तुलना में डेंगू के कम मामले आए हैं.

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, "इस साल सितंबर में (1 सितंबर से 19 सितंबर तक) डेंगू के 87 मामले सामने आए. पिछले साल यह आंकड़ा 188 था. सितंबर के महीने में डेंगू के मामलों की संख्या पिछले सालों की तुलना में कम है. कोविड राष्ट्रीय राजधानी में नियंत्रण में है."

डेंगू से अब तक किसी की मौत नहीं
रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने 19 सितंबर तक डेंगू के 87 मामलों की पुष्टि हुई जो कुल मामलों का 41 फीसदी है. इस साल डेंगू के मामले एक जनवरी से 18 सितंबर के बीच, 2019 के बाद सबसे ज्यादा है. 2019 में इस अवधि में 217 मरीजों की पुष्टि हुई थी. इस साल 11 सितंबर तक डेंगू के 158 मामले दर्ज किए गए थे. एक हफ्ते में 53 नए मामले दर्ज किए गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त महीने में 72 मामले आए थे. जनवरी में डेंगू का कोई मामला नहीं आया जबकि फरवरी में दो , मार्च में पांच, अप्रैल में 10 और मई में 12, जून में सात और जुलाई में 16 मामले आए हैं. डेंगू से अब तक किसी की मौत नहीं हुई है.

डेंगू के मच्छर का लार्वा साफ और ठहरे हुए पानी में पनपता है, जबकि मलेरिया के मच्छर का लार्वा गंदे पानी में पनपता है. मच्छर जनित बीमारी के मामले आम तौर पर जुलाई से नवंबर के बीच सामने आते हैं लेकिन यह मामले मध्य दिसंबर तक भी आ सकते हैं. 18 सितंबर तक मलेरिया के 86 और चिकुनगुनिया के 44 मामलों की पुष्टि हुई है.

ये भी पढ़ें-
Dengue in Mathura: मथुरा में तेजी से बढ़ें डेंगू के मामले, 24 घंटे में मिले 28 मरीज

Meerut Dengue Cases: कोरोना के बाद अब डेंगू का कहर, मेरठ में 26 नए मामले, इतने हुए एक्टिव केस

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट