नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तानी वायु सीमा का इस्तेमाल करते हुए अमेरिका के लिए रवाना हुए हैं. दिल्ली से वाशिंगटन डीसी तक के सफर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान एयर इंडिया वन पाकिस्तानी वायु सीमा में घुसते हुए आगे बढ़ा. पीएम मोदी की इस नॉनस्टॉप हवाई यात्रा के लिए भारत की तरफ से पाकिस्तान से इजाजत मांगी गई थी. जिसके बाद पाकिस्तान ने भारत की अपील पर समहति जता दी. जिसके बाद पीएम मोदी का विमान एयर इंडिया वन दनदनाती हुई आगे बढ़ गई.

पीएम मोदी का विमान अफगानिस्तान की वायु सीमा से नहीं गुजरा. ध्यान रहे कि जब से तालिबानियों की ओर से अफगानिस्तान पर कब्जा किया गया है तभी से भारतीय विमान सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए अफगान वायु सीमा का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं और किसी अन्य रूट का इस्तेमाल कर उड़ान भर रहे हैं.

यह पहला मौका है जब भारतीय प्रधानमंत्री हमारे का तक नॉनस्टॉप हवाई यात्रा कर रहे हैं. ऐस इस कारण संभव हो पाया है क्योंकि भारतीय विमान पाकिस्तानी वायु सीमा का इस्तेमाल करते हुए अमेरिका के लिए उड़ान भर रही है. भारतीय वीवीआइपी परिवहन के लिए खरीदे गए नए और विशेष सुविधाओं से युक्त विमान की भी यह पहली आधिकारिक अमेरिका यात्रा है.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना काल के बाद पहली बार अमेरिकी दौरे पर गए हैं. इस दौरान भारत और अमेरिका की बीच कई मुद्दों पर बातचीत होगी. इस बैठक में पीएम मोदी और जो बाइडेन हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी के साथ उनका शिष्टमंडल भी रवाना हुआ है. जिसमें विदेश मंत्री, एनएसए और विदेश सचिव शामिल हैं.

PM नरेंद्र मोदी का अमेरिकी दौरा क्यों है खास, इन 5 पॉइंट्स से जानिए

कोयले के नीचे 2000 किलो गांजे को छुपाकर हो रही थी स्मगलिंग, पुलिस ने ट्रक समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट