मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को जमानती वारंट जारी किया गया था जो उन्हें अबतक डिलीवर नहीं हुआ है. जांच एजेंसी के अधिकारी वारंट लेकर उन्हें देने गए थे लेकिन परमबीर सिंह नहीं मिले. सूत्रों से जानकारी मिली है कि परमबीर सिंह को बेलेबल वारंट देने के लिए एजेंसी तीन जगहों पर गई थी, लेकिन वह कहीं नहीं मिले. इन तीन जगहों में दो लोकेशन पंजाब के चंडीगढ़ और एक लोकेशन मुंबई में है.

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की वकील अनिता शेखर केस्टिरोल ने चांदीवाल कमिशन के सामने नॉन बेलेबल वारंट जारी करने की मांग की और उनकी सम्पत्ति जब्त करने की मांग की. अनिता ने बताया, कोर्ट ने कहा है कि परमबीर सिंह एक वरिष्ठ अधिकारी हैं और इस वजह से यह हम अभी नहीं करते. उन्हें समय दिया जाना चाहिए. अब अगली सुनवाई 6 अक्टूबर को होनी है.

परमबीर सिंह से जुड़े जबरन वसूली मामले में दाऊद का सहयोगी परवीन गिरफ्तार
इससे पहले पुलिस ने हाल ही में भगोड़े माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के कथित सहयोगी तारिक परवीन को जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया था. इस मामले में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी परमबीर सिंह भी आरोपी हैं. परवीन को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया. तारिक अब्दुल करीम मर्चेंट उर्फ तारिक परवीन (55) एक अन्य मामले में पहले से ही जेल में बंद है और वह यहां ठाणे नगर थाने में दर्ज एक मामले में वांछित था.

इस प्राथमिकी में परमबीर सिंह सहित 20 से अधिक लोगों के नाम हैं. सिंह मुंबई और ठाणे के पुलिस आयुक्त रहे थे. यह मामला बिल्डर केतन तन्ना की शिकायत पर दर्ज किया गया है. तन्ना ने आरोप लगाया था कि जब सिंह ठाणे के पुलिस आयुक्त थे तो उन्होंने और अन्य अधिकारियों ने उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर जबरन वसूली की.

ये भी पढे़ं-
क्या मनसुख हत्या की साजिश में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह भी शामिल? NIA ने चार्जशीट में जोड़े कई सबूत

मुंबई: परमबीर सिंह के कहने पर अधिकारी ने साइबर एक्सपर्ट को दिए थे 5 लाख, सीक्रेट सर्विस फंड से निकाले गए पैसे

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट