पंकज पाठक
अयोध्या। संयुक्त व्यापार मंडल (Vyapar Mandal) अयोध्या द्वारा कायस्थ सेवा समाज के अध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव को संयुक्त व्यापार मंडल (Vyapar Mandal) अयोध्या जिले का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी कड़ी में जसवीर सिंह को मुख्य महासचिव/ मीडिया प्रभारी तथा अमिताभ श्रीवास्तव को विधिक सलाहकार मनोनीत किया गया। इस अवसर पर विजेश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की रीति नीतियों में आस्था एवं निष्ठा रखते हुए संगठन द्वारा दी गयी जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाया जाएगा।
हमारा लेटेस्ट ई-पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सभी मनोनीत सदस्यों को संयुक्त व्यापार मंडल (Vyapar Mandal) अयोध्या के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार दूबे तथा पदाधिकारियों द्वारा मनोनयन का प्रमाण पत्र दिया गया। कायस्थ सेवा समाज के महामंत्री अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि जिस प्रकार हमारे अध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव ने कायस्थ सेवा समाज को सफलता नित-नए आयाम दिए हैं, उसी प्रकार संयुक्त व्यापार मंडल को सफलता की नयी ऊँचाइयों पर ले जाएंगे ऐसा हमारा विश्वास और शुभकामनाएं हैं। हमारे अध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव को संयुक्त व्यापार मंडल अयोध्या का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया जाना हमारे संगठन के लिए बहुत ही गौरव की बात है। इस अवसर पर संयुक्त व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों में अध्यक्ष दीपक कुमार दूबे, बृजेन्द्र दूबे, दिनेश कुमार मिश्र आदि कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’

