PM Modi US Visit: अमेरिका के ज्वॉइंट बेस एंड्रयूज पहुंचे पीएम मोदी, भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

PM Modi US Visit: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे के लिए रवाना हुए थे और आज सुबह तकरीबन 3:40 बजे वह वॉशिंगटन पहुंच गए हैं.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाशिंगटन डीसी में ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर उतरे तो वहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे.

वॉशिंगटन में भारतीयों से मिले PM मोदी

अमेरिका में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. यहां ऐसा ही देखने को मिला जब PM मोदी वाशिंगटन डीसी पहुंचे तो उनका स्वागत करने के लिए काफी संख्या में लोग जुटे थे. जिनसे प्रधानमंत्री ने जाकर खास तौर पर मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी को लोगों से मिलते और हाथ मिलाते देखा गया.

US: Prime Minister Narendra Modi meets people who were waiting to welcome him at Joint Base Andrews in Washington DC pic.twitter.com/YkAWQSPCI3
— ANI (@ANI) September 22, 2021

कई बड़े नेताओं से होगी मुलाकात

बता दें कि अपनी इस अमेरिकी यात्रा के दौरान पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस, जापान के पीएम योशीहिदे सुगा और ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन से मिलेंगे. वह अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के साथ व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

UNGA को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी ने बताया है कि वह संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक संबोधन के साथ अपनी यात्रा का समापन करेंगे. जिसमें वह कोविड महामारी, आतंकवाद से निपटने की आवश्यकता, जलवायु परिवर्तन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों सहित वैश्विक चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करेंगे. बता दें कि कोरोना काल के दौरान यह उनकी दूसरी विदेश यात्रा है, इससे पहले वह मार्च महीने में बांग्लादेश की यात्रा पर गए थे.

इसे भी पढ़ेंः
Narendra Giri Death Case: नरेन्द्र गिरि को ब्लैकमेल करने वाली तस्वीर कहां है? पुलिस पूछताछ में शिष्य आनंद गिरी ने दिया ये जवाब

Narendra Giri Post-Mortem Reports: महंत नरेंद्र गिरि की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, फांसी से मौत की पुष्टि, विसरा को सुरक्षित रखा गया

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News