India Coronavirus Updates: भारत में एक बार फिर कोरोना मामले एक दिन में 30 हजार से ज्यादा सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 31,923 नए कोरोना केस आए और 282 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. वहीं 24 घंटे में 31,990 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 349 एक्टिव केस कम हो गए. कुल कोरोना एक्टिव करीब तीन लाख हैं.

भारत में कोरोना के पिछले 7 दिनों का आंकड़ा

16 सितंबर- 34,403

17 सितंबर- 35,662

18 सितंबर- 30,773

19 सितंबर- 30,256

20 सितंबर- 26,115

21 सितंबर- 26,964

22 सिंतबर- 31,923

देशभर में कोरोना संक्रमण की स्थिति
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 35 लाख 63 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 46 हजार 50 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 28 लाख 15 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या करीब तीन लाख है. कुल 3 लाख 1 हजार 640 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 35 लाख 63 हजार 421

कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 28 लाख 15 हजार 731

कुल एक्टिव केस- तीन लाख 1 हजार 640

कुल मौत- चार लाख 46 हजार 50

कुल टीकाकरण- 83 करोड़ 39 लाख 90 हजार डोज दी गई

केरल में दर्ज किए जा रहे सबसे ज्यादा कोरोना केस
केरल में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 19,675 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 45 लाख 59 हजार 628 हो गई. इसके अलावा 142 मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 24,039 तक पहुंच गई है. 24 घंटे में 19,702 लोग संक्रमण से उबरे हैं, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 43 लाख 73 हजार 966 हो गई है.

83 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 22 सितंबर तक देशभर में 83 करोड़ 39 लाख 90 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 71.38 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 55.80 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 13 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.77 फीसदी है. एक्टिव केस 0.90 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 8वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
Explained: पेट्रोल-डीजल को आखिर GST में शामिल करने से क्यों कतरा रही हैं सरकारें?

Agni-V Missile: अग्नि-5 मिसाइल का पहला ‘यूजर ट्रायल’ आज, जानिए दुश्मनों की नींद उड़ा देने वाली मिसाइल की खूबियां

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट