कटक: ओडिशा के कटक जिले में कथित तौर पर मिठाई के साथ जहर खिलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस घटना में कम से कम 20 कुत्तों की मौत हो गई थी. गिरफ्तार व्यक्ति मिठाई का कारोबार करता है जिसकी उम्र करीब 24 साल बताई जा रही है. घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति रात में कुत्तों के चिल्लाने और उसकी दुकान के सामने कुत्तों के जमघट लगाने से परेशान हो गया था. जिसके बाद उसने पिछले पांच दिन में उन कुत्तों को विषैला पदार्थ खिला कर मौत की नींद सुला दी.

ऐसे ही मिली घटना की जानकारी

घटना के बारे में तब खुलासा हुआ जब स्थानीय लोगों ने देखा कि एक गड्ढे में कम से कम 10 मरे हुए कुत्ते रखे हुए हैं. इस दौरन लोगों ने यह भी देखा कि कटक शहर से करीब 13 किलोमीटर दूर तंगी-चौदवर के शंकरपुर गांव के बाजार में भी कुत्ते मरे हुए हैं. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के जवान पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने स्वीकार किया कि वह रात में कुत्तों के भौंकने से परेशान था इसलिए उसने उन्हें जहर मिलाकर भोजन खाने को दे दिया.

पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि आरोपी पर भारतीय दंड संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धराओं में मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा मरे हुए कुत्तों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. पुलिस आगे के मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस घटना के एक-एक पहलू की जांच में जुटी हुई है.

इंटरनेट की आजादी पर चीन और पाकिस्तान बढ़ा रहा है पाबंदी, टॉप-10 में ये देश हैं शामिल

यूनिसेफ ने कहा- बच्चों को नहीं मिल रहे हैं जरूरी पोषक तत्व, कोरोना के बीच हालत और भी हो सकते हैं बदतर

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट