राजेंद्र यादव
लखनऊ। अपनी समर्पित,प्रतिबद्ध एवम् अनुशासित कार्य पद्धति के लिए पहचाने जाने वाले उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (Railway Protection Force) के कर्मचारियों ने पुनः अपनी निष्ठावान कार्य प्रणाली के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए एक महिला यात्री को गत दिवस उसके परिजन से मिलवाया।
हमारा लेटेस्ट ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को सुरक्षा नियंत्रण कक्ष द्वारा वाराणसी रेलवे सुरक्षाबल (Railway Protection Force) को प्राप्त सूचना के आधार पर ज्ञात हुआ कि गाड़ी संख्या 09168 के कोच सं S-7 की बर्थ नंबर 33,34,36 एवम् 39 पर यात्रा कर रहे वाराणसी से फैजाबाद यात्री रामतीरथ सिंह की पौत्री जिसका नाम प्रियंका सिंह उम्र 18 वर्ष है, वाराणसी से गाड़ी चलते ही उतर गई है।
इस सूचना के संज्ञान में आते ही ड्यूटी पर उपस्थित उपनिरीक्षक ने महिला कांस्टेबल के साथ स्टेशन परिसर में उक्त बालिका की खोजबीन प्रारंभ की एवम् एक लड़की को प्लेटफार्म नंबर 01पर बैठा पाया। इस विषय पर प्राप्त हुलिए के आधार पर तसदीक करते हुए कर्मचारियों ने लड़की से पूछताछ की तो उस लड़की ने अपना नाम प्रियंका सिंह पुत्री स्वर्गीय सोनेलाल,निवासी ग्राम सुकलिया, माली का पुरवा थाना, हैदरगंज ज़िला फैज़ाबाद बताया।
सौर ऊर्जा से रोशन हुए मंडल के छह रेलवे स्टेशन
संदेह की पुष्टि होते ही कर्मचारियों के लड़की को अपनी सुरक्षा प्रदान करते हुए सूचना से प्राप्त मोबाइल नंबर पर संपर्क करके लड़की के परिजनों को उस लड़की के बारे में सूचित किया गया। तदोपरांत लड़की के दादा रामतीरथ सिंह ने गाड़ी संख्या 9046 से वाराणसी पहुंचकर अपनी पोती की पहचान की एवम् इस संबंध में समस्त आवश्यक कार्यालय की औपचारिकताओं को पूरा करने के उपरांत आश्वस्त होने पर उक्त बालिका को सकुशल उसके दादाजी के सुपुर्द किया गया। लड़की के परिजन एवम् अन्य यात्रियों द्वारा रेल के इस कार्य हेतु अपार प्रशंसा करते हुए रेलवे के प्रति कृतज्ञ आभार व्यक्त किया गया।
About the Author

Latest entries
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली
RELIGIOUSFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें





