राजेंद्र यादव
लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक (Divisional Railway Manager) संजय त्रिपाठी ने मंडल के उतरेटिया, ट्रांसपोर्टनगर-आलमनगर-लखनऊ रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग द्वारा निरीक्षण करते हुए निर्माणाधीन कार्यो, दोहरीकरण एवं अन्य परियोजनाओं का जायजा लिया। अपने निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने उतरेटिया स्टेशन पर वृक्षारोपण करते हुए हरित सन्देश को प्रसारित किया व उसके बाद निर्माणाधीन एवं प्रगति कार्यो की जानकारी ली।
हमारा लेटेस्ट ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गौरतलब है कि श्री त्रिपाठी उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अंतर्गत चल रहे विकास एवं प्रगति कार्यो तथा परियोजनाओं सहित दोहरीकरण के कार्य के निरीक्षण एवं समीक्षा दौरे पर थे। ट्रांसपोर्टनगर स्टेशन पर उन्होंने चल रहे विकास कार्यो की जानकारी प्राप्त की एवं यथासमय पूरा करने पर बल दिया साथ ही संरचनात्मक कार्यो को उच्च गुणवत्ता के साथ सम्पूर्ण करने हेतु आवश्यक निर्देश पारित किये।
सौर ऊर्जा से रोशन हुए मंडल के छह रेलवे स्टेशन
अपने निरीक्षण के अगले चरण में मंडल रेल प्रबंधक ने आलमनगर स्टेशन पर पहुँच कर स्टेशन पर चल रहे प्रगति कार्यो एवं योजनाओं का जायजा लिया एवं स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं से रूबरू हुए तथा समस्याओं के यथा शीघ्र निवारण का आश्वासन दिया। इस रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण के कार्य की समीक्षा करते हुए उन्होंने समस्त कार्यो को उचित मानको के आधार पर समयबद्धता के साथ पूरा करने हेतु अपने निर्देश भी पारित किये।
रेलवे सुरक्षा बल ने महिला यात्री को उसके परिजनों से मिलवाया
इस निरीक्षण के दौरान मंडल के विभिन्न विभागों के अन्य उच्चाधिकारी भी उपस्थित रहे। उक्त निरीक्षण को कोविड-19 के सम्बन्ध में भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के आधार पर सुनिश्चित किया गया।
About the Author

Latest entries
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली
RELIGIOUSFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें





