Bhabanipur By-election: पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर 30 सितंबर को उप-चुनाव होने जा रहा है. देशभर की नजरें इस विधानसभा सीट पर लगी हुई है, क्योंकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद इस सीट से चुनावी मैदान में हैं. अगर उन्हें राज्य के मुख्यमंत्री पद पर आगे बने रहना है तो उन्हें यह सीट जीतकर विधानसभा पहुंचना ही होगा.

सीएम ममता बनर्जी की भावुक अपील

विधानसभा उप-चुनाव से पहले सीएम ममता बनर्जी लगातार जनता से वोट अपने पक्ष में देने की अपील कर रही हैं. उन्होंने गुरूवार को भवानीपुर को ‘मिनी इंडिया’ बताते हुए कहा कि यहां पर कई समुदायों के लोग रह रहे हैं. ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने इस सीट से छह बार विधानसभा का चुनाव जीता है. उन्होंने आगे कहा कि मुझे मुख्यमंत्री बने रहते हुए देखना चाहते हैं तो अगर बारिश हो तब भी अपने कृपया घरों से बाहर निकलकर वोट करें.

ममता का बीजेपी पर हमला

इससे एक दिन पहले, भवानीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए बंगाल की सीएम ने बीजेपी पर हमला बोल था. उन्होंने कहा कि बीजेपी झूठ बोलती है कि हम राज्य में दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा की इजाजत नहीं देते हैं, वो ‘जुमला पार्टी’ है. ममता बनर्जी भवानीपुर से विधानसभा उप चुनाव लड़ रहीं हैं. इस सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल और वाम मोर्चा के श्रीजीब विश्वास से है.

सीएम ममता ने कहा, ”नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी, हम आपको भारत को तालिबान जैसा नहीं बनाने देंगे. भारत एकजुट रहेगा…गांधी जी, नेताजी, विवेकानंद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, गुरु नानक जी, गौतम बुद्ध, जैन… देश में सब एक साथ रहेंगे. हम भारत को किसी को बांटने नहीं देंगे.”

गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में भवानीपुर विधानसभा सीट जीतने वाले तृणमूल कांग्रेस के सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने ममता बनर्जी के इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे के कारण उप-चुनाव कराया जा रहा है. ममता बनर्जी विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी से चुनाव हार गई थीं. अब उन्हें सीएण पद पर बने रहने के लिए 5 नवंबर तक निर्वाचित होना होगा.

ये भी पढ़ें:

Bhabanipur By Election: ममता बनर्जी बोलीं- बीजेपी झूठ बोलती है कि हम दुर्गा पूजा की इजाजत नहीं देते, वो ‘जुमला पार्टी’ है

Narco Terrorism: अफगानिस्तान में तालिबान का शासन आने के बाद भारत में नार्को टेररिज्म शुरू, पांच अफगान आतंकियों के घुसने का अलर्ट जारी

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट