कोलकाता: पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमत ने आम जनता की कमर तोड़ रखी है. आखिर ये कीमत कम क्यों नहीं हो रही. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी वजह बतायी है. पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम नहीं हो रही हैं, क्योंकि राज्य इसे जीएसटी के दायरे में नहीं लाना चाहते हैं.

पुरी ने एक इंटरव्यू में कहा कि पश्चिम बंगाल में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये के पार हो गई हैं क्योंकि टीएमसी सरकार भारी टैक्स लगा रही है. उन्होंने कहा, ‘अगर आपका सवाल है कि क्या आप चाहते हैं कि पेट्रोल की कीमतें कम हों, तो इसका जवाब हां है. अब, अगर आपका सवाल है कि पेट्रोल की कीमतें नीचे क्यों नहीं आ रही हैं, तो इसका जवाब है क्योंकि राज्य इसे जीएसटी के तहत लाना नहीं चाहते हैं.'

पुरी ने बताया केंद्र एक लीटर पर कितना टैक्स लेता है
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ‘केंद्र 32 रुपये प्रति लीटर (पेट्रोल पर टैक्स के रूप में) लेता है. हमने 32 रुपये प्रति लीटर कर लिया, जब तेल की कीमत 19 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल थी और हम अभी भी वही ले रहे हैं, जबकि कीमत बढ़कर 75 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई. पेट्रोल पर लिए गए टैक्स का इस्तेमाल कल्याणकारी योजनाओं के लिए किया जाता है. पश्चिम बंगाल सरकार ने जुलाई में कीमतों में 3.51 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जिसके चलते पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर से महंगा हो गया.'

उन्होंने आगे कहा, ‘संयुक्त कराधान यहां (पश्चिम बंगाल) लगभग 40 फीसदी है. बयान देना बहुत आसान है. अगर आपने (टीएमसी सरकार) 3.51 रुपये की बढ़ोतरी नहीं की होती, तो यह अभी भी 100 रुपये प्रति लीटर से कम होती.’ पुरी बुधवार को भवानीपुर उपचुनाव के प्रचार के लिए कोलकाता में थे. इस चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बीजेपी की प्रियंका टिबरेवाल और माकपा के श्रीजीब बिस्वास के बीच मुकाबला है.

ये भी पढ़ें-
Caste Census: OBC जातियों की नहीं होगी गिनती, केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

असम हिंसा: दरांग जिले में दो की मौत, घायल के शरीर पर कूदने का आरोपी कैमरामैन गिरफ्तार

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया