देश के मुद्दे पर विदेशी हस्तक्षेप चाहते हैं राकेश टिकैत, कहा- PM Modi के सामने बाइडेन करें किसान आंदोलन पर बात

नई दिल्ली: भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत देश के मुद्दे पर विदेशी हस्तक्षेप चाहते हैं. केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे राकेश टिकैत ने ट्वीट करके कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने किसान आंदोलन पर बात करें. पीएम मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं.

राकेश टिकैत ने क्या कहा है?

राकेश टिकैत ने अमेरिकी राष्ट्रपति के ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए लिखा है, ‘’हम भारतीय किसान मोदी सरकार द्वारा लाए गए कीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं. पिछले 11 महीनों के अंदर विरोध प्रदर्शन में 700 किसानों की मौत हो चुकी है. हमें बचाने के लिए इन काले कानूनों को निरस्त किया जाना चाहिए. कृपया पीएम मोदी से मिलते समय हमारी चिंता पर ध्यान दें.’’

[tw]https://twitter.com/RakeshTikaitBKU/status/1441265329573797899[/tw]

आज बाइडेन से मिलेंगे पीएम मोदी

राकेश टिकैत का ये ट्वीट ऐसे समय आया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रपति जो बाइडेन से मिलेंगे. बैठक के दौरान व्यापार, निवेश और रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों में संबंधों को प्रगाढ़ करने के तरीकों पर चर्चा होने की उम्मीद है. मोदी और बाइडन के बीच होने वाली द्विपक्षीय वार्ता में कट्टरपंथ और आतंकवाद के अलावा अन्य बड़े क्षेत्रीय मुद्दों से निपटने के तरीकों पर चर्चा होने की उम्मीद है. साथ ही अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर भी चर्चा होने की संभावना है.

पिछले साल नवंबर से किसानों का आंदोलन जारी

बता दें कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के किसान पिछले साल नवंबर से आंदोलन कर रहे हैं. पिछले 11 महीनों से किसान राजधानी दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं. सरकार के साथ किसान संगठनों की बातचीत विफल रही है. किसान हर हाल में तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं.

यह भी पढ़ें-

Narendra Giri Death Case: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि की मौत की जांच CBI ने संभाली, गठित की गई जांच टीम

UNGA में पीएम मोदी के लिए खाना बना रहे हैं मशहूर शेफ विकास खन्ना, एबीपी न्यूज ने की खास बातचीत

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News