PM Modi Joe Biden Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के बीच पहली बार मुलाकात हुई. इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी देखने को मिली. वहीं दोनों नेताओं ने इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की. साथ ही इस बातचीत के दौरान महात्मा गांधी का भी जिक्र हुआ. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि महात्मा गांधी के मूल्यों को नहीं भूलना है.

इस बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने महात्मा गांधी की जयंती का जिक्र किया. महात्मा गांधी ने ट्रस्टीशिप के बारे में बात की, एक अवधारणा जो आने वाले समय में हमारे ग्रह के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. पीएम मोदी ने कहा कि ये दशक उस ट्रस्टीशिप के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है, महात्मा गांधी हमेशा इस बात की वकालत करते थे कि इस प्लेनेट के हम ट्रस्टी हैं. ये ट्रस्टीशिप की भावना भी भारत और अमेरिका के बीच के संबंधों में बहुत अहमियत रखेगी.

President @JoeBiden mentioned Gandhi Ji’s Jayanti. Gandhi Ji spoke about Trusteeship, a concept which is very important for our planet in the times to come: PM @narendramodi pic.twitter.com/m3Qv1O0XOD
— PMO India (@PMOIndia) September 24, 2021

इस मुलाकात में पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं देख रहा हूं कि इस दशक में आपके नेतृत्व में हम जो बीज बोएंगे वो भारत-अमेरिका के साथ-साथ पूरे विश्व के लोकतांत्रिक देशों के लिए बहुत ही ट्रांसफॉर्मेटरी रहेगा. प्रौद्योगिकी एक प्रेरक शक्ति बन रही है. हमें अधिक से अधिक वैश्विक भलाई के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने के लिए अपनी प्रतिभा का उपयोग करना होगा. भारत और अमेरिका के बीच और भी मजबूत दोस्ती के लिए बीज बोए गए हैं.'

वहीं इस बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, ‘मुझे लंबे समय से विश्वास है कि अमेरिका-भारत संबंध हमें कई वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में मदद कर सकते हैं. वास्तव में 2006 में जब मैं उपराष्ट्रपति था, मैंने कहा था कि 2020 तक भारत और अमेरिका दुनिया के सबसे करीबी देशों में होंगे.’ वहीं बैठक से पहले जो बाइडेन ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘आज सुबह मैं एक द्विपक्षीय बैठक के लिए व्हाइट हाउस में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी कर रहा हूं. मैं दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों को मजबूत करने, एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक को बनाए रखने और COVID-19 से लेकर जलवायु परिवर्तन तक हर चीज से निपटने के लिए तत्पर हूं.'

यह भी पढ़ें:
PM Modi Joe Biden Meeting: पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच बैठक, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
PM Modi Joe Biden Meeting: पीएम मोदी और जो बाइडेन के बीच हुई पहली मुलाकात, तस्वीरों में दिखी गर्मजोशी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया