Delhi Crime News: दिल्ली के एक घर की दहलीज पर रखा था फूलों का गुलदस्ता और एक इंवेलोप. इंवेलोप को खोलते ही उस नौजवान के होश फाख्ता हो गए. आप सोच रहे होंगे कि आखिरकार इस इंवेलोप में क्या रखा था और किसने रखा था गुलदस्ता और इंवेलोप ? आपको बता दें कि इंवेलोप में एक पेन ड्राइव रखी थी. साथ में एक चिट्ठी भी थी, जिसमे लिखा था कि पेन ड्राइव में आपकी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अश्लील वीडियो है. अगर 10 लाख रुपये का इंतज़ाम नहीं हुआ तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा. पेन ड्राइव में वीडियो देखकर युवक की नींदें उड़ गईं. क्योंकि चिट्ठी में जो लिखा था वो सच था.

आखिर कौन था ब्लैकमेलर?

दिल्ली पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामले की जांच शुरू की. इसी दौरान ब्लैकमेलर ने पीड़ित को 10 लाख रुपये लेकर लक्ष्मीनगर इलाके के फ्लाईओवर के नीचे पहुंचने के लिए कहा. पुलिस ने फ्लाईओवर के नीचे ट्रैप लगाया और जब ब्लैकमेलर पैसों से भरा बैग उठाकर भागने की कोशिश कर रहा था तभी पुलिस ने धावा बोल दिया और उसे गिरफ्तार कर लिया.

पीड़ित का दोस्त ही निकला ब्लैकमेलर

दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम समीर जोहरी है. समीर ने पूछताछ में बताया कि वह पीड़ित युवक का दोस्त है. साल 2020 में जब दोनों कनॉट प्लेस के एक कैफे में बैठे थे तब पीड़ित ने समीर जोहरी का लैपटॉप इस्तेमाल किया था. उस दौरान वह अपना ईमेल लॉगआउट करना भूल गया. जिसके बाद आरोपी समीर जोहरी ने उसके ड्राइव से कुछ वीडियो डाउनलोड कर लिए. आरोपी समीर ने पुलिस को बताया कि उसके ऊपर इन दिनों काफी कर्जा था और वह बेहद लग्जरी लाइफ जीने का शौकीन था, इसी के चलते उसने अपने दोस्त को ब्लैकमेल करने की साजिश रची.

28 सितंबर को भगत सिंह की जयंती के मौके पर कांग्रेस में शामिल होंगे कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी

Punjab Cabinet Expansion: कल शाम 4.30 बजे होगा चन्नी मंत्रिमंडल का विस्तार, सात नए चेहरों को मिल सकती है जगह

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया