PM Modi UNGA Speech: UNGA में बिना नाम लिए PM मोदी का पाकिस्तान और चीन पर निशाना, पढ़ें उनके संबोधन की बड़ी बातें

PM Modi UNGA Address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए पाकिस्तान और चीन पर हमला बोला. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आतंकवाद, अफगानिस्तान, कोरोना वायरस वैक्सीन जैसे कई मुद्दों पर दुनिया को संबोधित किया. इसके साथ ही पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में सुधार की भी वकालत की.

पाकिस्तान पर बिना नाम लिए निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना पाकिस्तान का नाम लिए उस पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि जो देश आतंकवाद का पॉलिटिकल टूल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें ये समझना होगा कि आतंकवाद उनके लिए भी उतना ही बड़ा खतरा है. पीएम ने कहा कि ये सुनिश्चित किया जाना बहुत ज़रूरी है कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल आतंकवाद फैलाने और आतंकी हमलों के लिए न हो. हमें इसके लिए सतर्क रहना होगा कि वहां कि नाज़ुक स्थितियों का कोई देश अपने स्वार्थ के लिए एक टूल की तरह को इस्तेमाल करने की कोशिश न करें.

अफगानिस्तान को लेकर क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान को लेकर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि इस समय अफागानिस्तान की जनता को. वहां की महिलाओं और बच्चों को, वहां के अल्पसंख्यकों को मदद की ज़रूरत है और इसमें हमें अपना दायित्व निभाना ही होगा.

28 सितंबर को भगत सिंह की जयंती के मौके पर कांग्रेस में शामिल होंगे कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी

Punjab Cabinet Expansion: कल शाम 4.30 बजे होगा चन्नी मंत्रिमंडल का विस्तार, सात नए चेहरों को मिल सकती है जगह

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News